खोज

यूक्रेन के लिए वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष विसवलदास कुलबोकास यूक्रेन के लिए वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष विसवलदास कुलबोकास 

यूक्रेन के प्रेरितिक राजदूत ˸ समर्पण का मुख्य भाग है ईश्वर की ओर लौटना

यूक्रेन के लिए वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष विसवलदास कुलबोकास ने कहा है कि रूस एवं यूक्रेन को संत मरियम के निष्कलंक हृदय को समर्पण के साथ, हमारा ईश्वर के साथ मन-परिवर्तन एवं मेल-मिलाप जुड़ा हुआ है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

यूक्रेन, शनिवार, 26 मार्च 2022 (रेई) ˸ विश्वभर के धर्माध्यक्षों एवं विश्वासियों ने 25 मार्च को कुँवारी मरियम को स्वर्गदूत के संदेश के महापर्व के अवसर पर, संत पेत्रुस महागिरजाघर में संत पापा फ्रांसिस के साथ रूस एवं यूक्रेन को संत मरियम के निष्कलंक हृदय के समर्पण की धर्मविधि में भाग लिया।  

समर्पण की प्रार्थना रोम में शुक्रवार को शाम 5 बजे चालीसा काल में प्रायश्चित हेतु "प्रभु के लिए 24 घंटे" की प्रार्थना के दौरान की गई।  

मन-परिवर्तन सचमुच दीन बनना

समर्पण की किया पर टिप्पणी करते हुए प्रेरितिक राजदूत ने कहा कि फातिमा की कुँवारी मरियम सभी से मन-परिवर्तन की मांग कर रही है।

उन्होंने वाटिकन न्यूज से कहा, "लेकिन परिवर्तन का अर्थ नहीं है कि अलग समुदाय, कलीसियाई संघ अथवा सम्प्रदाय बनाया जाए। बल्कि मन-परिवर्तन सभी पर लागू होता है – चाहे वे काथलिक, ऑर्थोडॉक्स, लुथेरन, बपटिस्ट और अन्य धर्मों के अनुयायी हों।"

"मन-परिवर्तन का अर्थ है सच्चा मानव व्यक्ति बनना, लोगों के बीच एकात्मता एवं भाईचारा से जीना। यही कारण है कि समर्पण की यह विन्ती का अर्थ जादूमंतर नहीं है बल्कि इसके द्वारा हम कुँवारी मरियम से हमारी सुरक्षा एवं इस युद्ध तथा हर प्रकार के युद्धों के समाधान हेतु प्रार्थना करते हैं। जिसमें हमें अपने मन-परिवर्तन के साथ भाग लेना चाहिए।  

ईश्वर के साथ मेल-मिलाप

महाधर्माध्यक्ष कुलबोकास ने बतलाया कि यही कारण हैं कि संत पापा फ्राँसिस ने समर्पण की प्रार्थना की शुरूआत प्रायश्चित की धर्मविधि के साथ की, जिसमें पापस्वीकार एवं ईश्वर के साथ हमारा मेल-मिलाप हुआ।

"जब हम प्रभु से, मानवता से और अपने भाई-बहनों से मेल-मिलाप करते हैं तभी हम कह सकते हैं कि हमने अपना हिस्सा पूरा किया है, हमारा मिशन पूरा किया है, जो हमसे संभव है, हमारा है एवं शांति निर्माण में हमारी जिम्मेदारी है।"  

प्रेरितिक राजदूत ने कुँवारी मरियम से प्रार्थना की कि वे हमारे लिए शांति हेतु प्रार्थना करें।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 March 2022, 15:07