खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस  (Vatican Media)

देवदूत प्रार्थना में पोप : ईश्वर हमें अपनाते और पापों से मुक्त करते हैं

चालीसा काल के चौथे रविवार को देवदूत प्रार्थना के पूर्व अपने संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने बतलाया कि ईश्वर हमें इतना प्यार करते हैं कि वे हमें दोषी ठहराने के लिए मुकदमा नहीं चलाते बल्कि हमें अपना कर, हमें बचाते हैं ताकि कोई न खो जाए।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, रविवार, 10 मार्च 2024 (रेई) : वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में रविवार 10 मार्च को संत पापा फ्राँसिस ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया, देवदूत प्रार्थना के पूर्व उन्होंने विश्वासियों को सम्बोधित किया।

चालीसा काल के इस चौथे रविवार को सुसमाचार पाठ निकोदेमुस की छवि प्रस्तुत करता है। (यो.3:14-21) एक फरीसी, यहूदियों का नेता (यो.3:1) येसु के चमत्कारों को देखा, उसने उन्हें ईश्वर द्वारा भेजे गये गुरू के रूप में पहचाना और उनसे मिलने रात में गया, ताकि लोग उन्हें न देख लें। प्रभु ने उसका स्वागत किया, उसके साथ बात की और उसे प्रकट किया कि वे दण्ड देने नहीं बल्कि दुनिया को बचाने आये हैं। (17)

संत पापा ने येसु के इसी वाक्य को अपने चिंतन बिन्दु के रूप में लेते हुए कहा, “येसु दण्ड देने नहीं बल्कि बचाने आये।”

ईश्वर दण्ड देने नहीं, बचाने आये

सुसमाचार में अक्सर हम देखते हैं कि ख्रीस्त उन लोगों के मकसद को उजागर करते हैं जिनसे वे मिलते हैं। कई बार उनके गलत मनोभाव का पर्दाफाश करते हैं, उदाहरण के लिए, फरीसियों के साथ या उन्हें अपने जीवन की अस्त-व्यस्तता को सोचने के लिए प्रेरित करते हैं जैसा कि उन्होंने समारी महिला के साथ किया।(यो. 4: 5-42)

संत पापा ने कहा, “येसु के सामने कोई चीज छिपा हुआ नहीं है। वे उन्हें हृदय से पढ़ लेते हैं। यह क्षमता परेशान करनेवाला हो सकता है यदि इसका गलत प्रयोग किया जाए। लोगों को नुकसान पहुँचाता है, उन्हें निर्दयी निर्णयों का सामना करना पड़ता है। वास्तव में, कोई भी पूर्ण नहीं है: हम सभी पापी हैं, हम सभी गलतियाँ करते हैं, और यदि प्रभु हमें दोषी ठहराने के लिए हमारी कमजोरियों के बारे में अपने ज्ञान का उपयोग करते, तो किसी को भी बचाया नहीं जा सकता था।"

वे हमारा आलिंगन करते हैं

संत पापा ने कहा, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में, वे अपने ज्ञान का प्रयोग हम पर उंगली उठाने के लिए नहीं, बल्कि हमारे जीवन को अपनाने, हमें पापों से मुक्त करने और हमें बचाने के लिए करते हैं। येसु को हम पर मुकदमा चलाने या सजा देने में कोई दिलचस्पी नहीं है; वे चाहते हैं कि हममें से कोई भी न खोये। हममें से प्रत्येक पर प्रभु की दृष्टि एक चकाचौंध करनेवाली किरण नहीं है जो चौंधिया देती है और हमें कठिनाई में डाल देती है, बल्कि एक अनुकूल दीपक की कोमल रोशनी है, जो हमें उनकी कृपा की सहायता से अपने अंदर अच्छाई देखने और बुराई का एहसास करने, परिवर्तन लाने एवं ठीक करने में मदद करती है।

ईश्वर की कृपा से मन-परिवर्तन

येसु दण्ड देने नहीं आये लेकिन दुनिया को बचाने आये। हम अपने आप में सोचें, "हम कितनी बार दूसरों को दोष देते हैं; कई बार ऐसा होता है कि हमें दूसरों की बुराई करना, दूसरों के विरुद्ध गपशप करना अच्छा लगता है। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वे हम सभी को दया की दृष्टि प्रदान करें, हम दूसरों को वैसा ही देख सकें जैसे वे हम सभी को देखते हैं।"

तब संत पापा ने माता मरियम से प्रार्थना करते हुए अपना संदेश समाप्त किया।“हे माँ मरियम, हमें एक-दूसरे के प्रति भला सोच रखने में मदद कर।”

इतना कहने के बाद संत पापा ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा सभी को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 March 2024, 15:36

दूत-संवाद की प्रार्थना एक ऐसी प्रार्थना है जिसको शरीरधारण के रहस्य की स्मृति में दिन में तीन बार की जाती है : सुबह 6.00 बजे, मध्याह्न एवं संध्या 6.00 बजे, और इस समय देवदूत प्रार्थना की घंटी बजायी जाती है। दूत-संवाद शब्द "प्रभु के दूत ने मरियम को संदेश दिया" से आता है जिसमें तीन छोटे पाठ होते हैं जो प्रभु येसु के शरीरधारण पर प्रकाश डालते हैं और साथ ही साथ तीन प्रणाम मरियम की विन्ती दुहरायी जाती है।

यह प्रार्थना संत पापा द्वारा रविवारों एवं महापर्वों के अवसरों पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में किया जाता है। देवदूत प्रार्थना के पूर्व संत पापा एक छोटा संदेश प्रस्तुत करते हैं जो उस दिन के पाठ पर आधारित होता है, जिसके बाद वे तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हैं। पास्का से लेकर पेंतेकोस्त तक देवदूत प्रार्थना के स्थान पर "स्वर्ग की रानी" प्रार्थना की जाती है जो येसु ख्रीस्त के पुनरूत्थान की यादगारी में की जाने वाली प्रार्थना है। इसके अंत में "पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो..." तीन बार की जाती है।

ताजा देवदूत प्रार्थना/स्वर्ग की रानी

सभी को पढ़ें >