खोज

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित विश्वासियों को देवदूत प्रार्थना के उपरांत आशीष देते संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित विश्वासियों को देवदूत प्रार्थना के उपरांत आशीष देते संत पापा फ्राँसिस   (ANSA)

देवदूत प्रार्थना में पोप : दिखलायें कि प्रभु को प्यार करना कितना खूबसूरत है

रविवार को देवदूत प्रार्थना के पूर्व अपने संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने स्वीकार किया कि हमारी सीमाओं के बावजूद, येसु अभी भी हमें हमारे जीवन और हमारे आनंद के माध्यम से यह देखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि उनसे प्यार करना कितना सुंदर है और बतलाते हैं कि सुसमाचार की घोषणा करने में कभी भी समय बर्बाद नहीं होता है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार, 20 जनवरी 2024 (रेई) : वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण रविवार 21 जनवरी को संत पापा फ्राँसिस ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया।

संत पापा ने कहा, “आज का सुसमाचार पाठ प्रथम शिष्यों की बुलाहट का वर्णन करता है।” (मार.1,14-20) अपने मिशन में शामिल होने के लिए दूसरों को बुलाना उन पहली चीजों में से एक है जो येसु अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में करते हैं: वे कुछ युवा मछुआरों के पास जाते हैं और उन्हें "मनुष्यों के मछुआरे बनने" के लिए अपने पीछे चलने का निमंत्रण देते हैं। (पद 17)। और यह हमें कुछ महत्वपूर्ण बात बताता है: प्रभु हमें अपने उद्धार के कार्य में शामिल करना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि हम उनके साथ सक्रिय, जिम्मेदार और नायक बनें। अतः संत पापा ने कहा, “एक ख्रीस्तीय जो सक्रिय नहीं है, जो प्रभु की घोषणा के कार्य में जिम्मेदार नहीं है और जो अपने विश्वास का मुख्यपात्र नहीं है, वह ख्रीस्तीय नहीं है।”

शिष्यों के लिए येसु का धैर्य

ईश्वर को हमारी आवश्यकता नहीं होती, फिर भी वे बुलाते हैं यह जानने के बावजूद कि हमारी कई सीमाएँ हैं: वास्तव में, हम सभी कमजोर हैं, पापी हैं, फिर भी वे हम पर भरोसा करते हैं।

हम देख सकते हैं कि उनमें अपने शिष्यों के प्रति कितना धैर्य था: वे (शिष्य) अक्सर उनके शब्दों को नहीं समझ पाते थे। कभी कभी आपस में भी एकजुट नहीं रहते थे, लम्बे समय तक उनके उपदेश के मूल संदेश सेवा को वे स्वीकार नहीं कर पाये। फिर भी येसु ने उन्हें चुनना और उनपर विश्वास किया। यह महत्वपूर्ण है, कि प्रभु ने हमें ख्रीस्तीय बनने के लिए चुना है। और हम पापी हैं, एक के बाद एक पाप करते जाते हैं, फिर भी प्रभु हम पर विश्वास करते हैं। यह सचमुच अनुठा है।

येसु की सबसे बड़ी खुशी

वास्तव में, ईश्वर की मुक्ति को सभी लोगों के लिए लाना, येसु की सबसे बड़ी खुशी थी, वह उनका मिशन था, उनके जीवन का अस्तित्व, या जैसे कि वे कहते हैं उनका भोजन था। हरेक शब्द या कार्य जिनके द्वारा हम अपने आपको उनसे जोड़ते, प्रेम करने के सुन्दर साहसिक काम में, प्रकाश एवं आनन्द बढ़ता है (इसा.9:2) न केवल हमारे आसपास लेकिन हमारे अंदर भी। इसलिए, सुसमाचार का प्रचार करना समय की बर्बादी नहीं है: यह दूसरों को खुश रहने में मदद करके खुश होना है; यह दूसरों को स्वतंत्र होने में मदद करके स्वयं से मुक्त करना है; यह दूसरों को बेहतर बनने में मदद करके बेहतर बनना है!

येसु को प्यार करने एवं उनका साक्ष्य देने में आनन्द

चिंतन हेतु प्रेरित करते हुए संत पापा ने कहा, “आइए, हम अपने आप से पूछें: क्या मैं समय-समय पर उस खुशी को याद करने के लिए रुकता हूँ जो मेरे और मेरे चारों ओर फैली थी जब मैंने येसु को जानने और उनका साक्ष्य देने के आह्वान को स्वीकार किया था? और जब मैं प्रार्थना करता हूँ, तो क्या मैं दूसरों को खुशी देने हेतु अपने बुलावे के लिए प्रभु को धन्यवाद देता हूँ? अंत में: क्या मैं अपनी गवाही और अपनी खुशी के माध्यम से दूसरों को यह बताना चाहता हूँ कि येसु से प्रेम करना कितना सुंदर है?

इतना कहने के बाद संत पापा ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा सभी को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

देवदूत प्रार्थना - 21 जनवरी 2024

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 January 2024, 17:28

दूत-संवाद की प्रार्थना एक ऐसी प्रार्थना है जिसको शरीरधारण के रहस्य की स्मृति में दिन में तीन बार की जाती है : सुबह 6.00 बजे, मध्याह्न एवं संध्या 6.00 बजे, और इस समय देवदूत प्रार्थना की घंटी बजायी जाती है। दूत-संवाद शब्द "प्रभु के दूत ने मरियम को संदेश दिया" से आता है जिसमें तीन छोटे पाठ होते हैं जो प्रभु येसु के शरीरधारण पर प्रकाश डालते हैं और साथ ही साथ तीन प्रणाम मरियम की विन्ती दुहरायी जाती है।

यह प्रार्थना संत पापा द्वारा रविवारों एवं महापर्वों के अवसरों पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में किया जाता है। देवदूत प्रार्थना के पूर्व संत पापा एक छोटा संदेश प्रस्तुत करते हैं जो उस दिन के पाठ पर आधारित होता है, जिसके बाद वे तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हैं। पास्का से लेकर पेंतेकोस्त तक देवदूत प्रार्थना के स्थान पर "स्वर्ग की रानी" प्रार्थना की जाती है जो येसु ख्रीस्त के पुनरूत्थान की यादगारी में की जाने वाली प्रार्थना है। इसके अंत में "पिता और पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो..." तीन बार की जाती है।

ताजा देवदूत प्रार्थना/स्वर्ग की रानी

सभी को पढ़ें >