खोज

2023.01.28"द एम्मॉउस एक्सपीरियंस: काटेकिज्म फॉर अडल्ट्स" का विमोचन 2023.01.28"द एम्मॉउस एक्सपीरियंस: काटेकिज्म फॉर अडल्ट्स" का विमोचन  

"द एम्मॉउस एक्सपीरियंस: काटेकिज्म फॉर अडल्ट्स" का विमोचन किया गया

तीन खंड वाली पाठ्यपुस्तक"द एम्मॉउस एक्सपीरियंस: काटेकिज्म फॉर अडल्ट्स" को 28 जनवरी, 2023 को संत जॉन्स नेशनल एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज, बैंगलोर में सीसीबीआई की 34वीं आम सभा के दौरान सीसीबीआई अध्यक्ष कार्डिनल फ़िलिप नेरी कार्डिनल फ़ेराओ द्वारा जारी किया गया और हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल अंतोनी पूला को इसकी पहली प्रति सौंपी गई।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बैंगलोर, सोमवार 30 जनवरी 2023 ((सीसीबीआई न्यूज) : "द एम्मॉउस एक्सपीरियंस: काटेकिज्म फॉर एडल्ट्स" (एम्माउस अनुभव : वयस्कों के लिए धर्मशिक्षा) का विमोचन समारोह में सीसीबीआई के उपाध्यक्ष और और मद्रास-मायलापुर के महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज अंतोनीसामी, धर्मशिक्षा कमीशन के अध्यक्ष और गांधीनगर के महाधर्माध्यक्ष थॉमस मैकवान, सीसीबीआई के उप महासचिव,  डॉ. स्टीफन अलथारा और धर्मशिक्षा आयोग के कार्यकारी सचिव फादर. डूमिंग गोंजाल्विस भी उपस्थित थे।


स्वर्गीय फादर हेर्वे मॉरिसेट सीएससी तीन-खंड की पाठ्यपुस्तक के सामग्री योगदानकर्ता थे, जिन्हें कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया, जिनका 23 जनवरी 2023 को निधन हो गया। आम सभा के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और मौन में खड़े होकर दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की।

वयस्कों के लिए धर्मशिक्षा का उद्देश्य केवल वयस्कों की धर्मशिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करना है। यह सामान्य मुद्दों, सामान्य समस्याओं और संभावित समाधानों को प्रस्तुत करता है, जो पूरी दुनिया में प्रचलित प्रतीत होते हैं, यह पूरी तरह से स्थानीय कलीसियाओं में संस्कृतिकरण को स्वीकार करता है। पाठ्य पुस्तक सभी लोगों के लिए है, विशेष रूप से वयस्कों के लिए, जो अपने पुरोहितों के मार्गदर्शन में अपने विश्वास को गहरा करने में रुचि रखते हैं, लेकिन विशेष रूप से अनुप्राणदाताओं या धर्मशिक्षकों के उपयोग करने के लिए है जो वयस्कों को शिक्षित करने में मदद करेगा।

ये पाठ्यपुस्तकें उन मुद्दों और चिंताओं को दूर करने का प्रयास करती हैं जिनका काथलिक अपने विश्वास और जीवन यात्रा में सामना कर रहे हैं। “द एम्मॉउस एक्सपीरियंस: काटेकिज़्म फॉर एडल्ट्स” में तीन खंड (3 पुस्तकें) होंगे। इसमें 104 मॉड्यूल शामिल हैं। यह पाठ्यपुस्तक धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मबहनों, धर्मशिक्षाविदों और धर्मशिक्षा संबंधी प्रेरिताई में शामिल सभी लोगों के लिए एक प्रभावी उपकरण है। यह वयस्क धर्मशिक्षा के लिए एक उत्कृष्ट संदर्भ पुस्तक और शिक्षकों और माता-पिताओं के लिए एक सराहनीय उपहार भी है।

भारत के काथलिक धर्माध्यक्षों के सम्मेलन (सीसीआई) द्वारा प्रकाशित "द एम्मॉउस एक्सपीरियंस: काटेकिज्म फॉर अडल्ट्स" की प्रतियों के लिए सीसीबीआई जनरल सचिवालय से संपर्क करें या मोबाइल नंबर +91-9886730224 पर फोन करें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 January 2023, 16:59