खोज

2023.01.30 भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के आयोगों के नए अध्यक्ष 2023.01.30 भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के आयोगों के नए अध्यक्ष 

भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने आयोगों के लिए नए अध्यक्षों का चुनाव किया

भारत के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीसीबीआई) ने रविवार 29 जनवरी 2023 को 34वें आम सभा के दौरान अपने 16 आयोगों के लिए नए अध्यक्षों का चुनाव किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बैंगलोर, सोमवार 30 जनवरी 2023 ((सीसीबीआई न्यूज) : भारत के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीसीबीआई) ने रविवार 29 जनवरी 2023 को 34वें आम सभा के दौरान अपने 16 आयोगों के लिए नए अध्यक्षों का चुनाव किया।

16 आयोगों के लिए नए अध्यक्षों के नाम निम्नलिखित हैः

(1)    बुनियादी कलीसियाई समुदायों के आयोग के नये अध्यक्ष- केरल, पुनालुर के धर्माध्यक्ष सेल्विस्टर पोन्नुमुथन।

(2)    कानून और विधायी ग्रंथों के आयोग के नये अध्यक्ष, तमिलनाडु, पलायमकोट्टई के धर्माध्यक्ष अंतोनीसामी सावरीमुथु।

(3)    धर्मशिक्षा आयोग के अध्यक्ष, अरुणाचल प्रदेश, मियाओ के धर्माध्यक्ष जॉर्ज पल्लीपरम्बिल, एस.डी.बी।

(4)    पारिस्थितिकी आयोग के अध्यक्ष, रांची, झारखंड के सहायक धर्माध्यक्ष थिओडोर मैस्करेनहास, एस.एफ.एक्स।

(5)    परिवार आयोग के अध्यक्ष, मुम्बई, महाराष्ट्र के सहायक धर्माध्यक्ष बार्थोल बैरेटो।

(6)    लोकधर्मियों के लिए बने आयोग के अध्यक्ष, बैंगलोर, कर्नाटक के महाधर्माध्यक्ष पीटर मचाडो।

(7)    उद्घोषणा आयोग के अध्यक्ष भोपाल, मध्य प्रदेश के महाधर्माध्यक्ष सेबस्टियन दुरैराज, एस.वी.डी।

(8)    धर्मशास्त्र और सिद्धांत आयोग के अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल, बागडोगरा के धर्माध्यक्ष विन्सेंट आइन्द।

(9)    बुलाहट, सेमिनरियों,पुरोहितों और धर्मसमाजियों के लिए बने आयोग के अध्यक्ष, केरल कालीकट के धर्माध्यक्ष वर्गीस चक्कलकल।

(10) महिला आयोग के अध्यक्ष ओडिशा राउरकेला के धर्माध्यक्ष किशोर कुमार कुजूर।

(11) युवा आयोग के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बरेली के धर्माध्यक्ष इग्नासियुस डिसूजा।

निम्नलिखित धर्माध्यक्ष फिर से चुने गएः

(1)    बाइबिल आयोग के अध्यक्ष केरल, सुल्तानपेट के धर्माध्यक्ष पीटर अबीर अंतोनीसामी,

(2)    एक्युमेनिस्म आयोग के अध्यक्ष, कर्नाटक शिमोगा, के धर्माध्यक्ष फ्रांसिस सेराओ, एस.जे।

(3)    पूजन धर्मविधि आयोग के अध्यक्ष कर्नाटक मैंगलोर, के धर्माध्यक्ष पीटर पॉल सल्दान्हा।

(4)    प्रवासियों के लिए बने आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रायपुर, के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर।

सीसीबीआई के अध्यक्ष कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ सीसीबीआई धर्मप्रांतों के सीमा आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं, जो धर्मप्रांतों के विभाजन से संबंधित है, नए महाधर्मप्रांतों का निर्माण करता है और धर्मस्थलों या गिरजाघरों को महागिरजाघर का दर्जा देता है।

सीसीबीआई की 34वीं आम सभा के छठे दिन, सीसीबीआई के उपाध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज अंतोनीसामी ने पवित्र मिस्सा समारोह के मुख्य अनुष्ठाता थे। छठे दिन के सत्र के दौरान, धर्मध्यक्षों ने मतदान किया और कैनन लॉ कोड के पूरक कानून को मंजूरी दी। भारत में कलीसिया के लिए 43 नए/संशोधित कानून स्वीकृत किए गए हैं और वे परमधर्मपीठ से पुष्टि प्राप्त करने के बाद प्रभावी होंगे। 34वीं आम सभा का समापन 30 जनवरी 2023 को दोपहर 1 बजे हुआ।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 January 2023, 16:52