खोज

2022.06.21 संगीत समूह इल वोलो के सदस्य 2022.06.21 संगीत समूह इल वोलो के सदस्य 

परिवारों का विश्व महोत्सव : संगीत के माध्यम से एकता को बढ़ावा दे

वाटिकन में 22-26 जून तक होने वाला परिवारों का विश्व महोत्सव में तीन युवा संगीतकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है, उन्होंने संगीत लिखा है, वे पूरे कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 22 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : रोम में 22 से 26 जून तक होने वाले विश्व परिवार महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को वाटिकन में एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई।

परिवारों की विश्व बैठक के पांच दिवसीय कार्यक्रम में परिवारों की गवाही सुनी जाएगी और संगीत पेश किया जाएगा।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा प्राप्त "इल वोलो" के तीन इताली युवा कलाकार मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रमों के लिए संगीत तैयार किया है। इन गीतों को विभिन्न गवाहियों के बीच संत पापा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। 27 और 28 वर्ष की आयु के तीन लड़के पहले ही पनामा 2019 में संत पापा फ्राँसिस के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं।

महोत्सव का गान, "ग्रेट लव" फादर मार्को फ्रिसीना द्वारा रचित है और इतालवी कोरस के साथ अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच और स्पानी में गाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान, फादर फ्रिसीना ने गान को एक नारा और ईश्वर के साथ चलने का एक तरीका बताया।

गवाही

5 अलग-अलग परिवारों की गवाही में, वे माता-पिता शामिल होंगे जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है, वे परिवार जो युद्ध से भागकर आये यूक्रेनी महिलाओं को शरण दिये हैं और अन्य देशों जैसे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में गरीबी से भाग रहे परिवार हैं। 

गवाहियों के विषय विवाह, परिवार के भीतर पवित्रता, क्षमा, स्वागत के स्थान के रूप में परिवार और बंधुत्व के लिए आह्वान हैं।

कार्यक्रम के अंत में रोम के पलाज़ो लातेरनेसे में "द जॉय ऑफ़ म्यूज़िक" (संगीत का आनंद) विषय के साथ एक संगीत कार्यक्रम होगा, जिसमें मोजार्ट और शुबर्ट नायक होंगे।

परिवार में गौरव

फिर तीनों कलाकारों ने बात की, प्रत्येक ने परिवारों के सम्मान में खोज करने और काम करने में सक्षम होने के गौरव का वर्णन किया। उन्होंने अपने परिवारों के महत्व का वर्णन किया, विशेष रूप से यह देखते हुए कि उन्होंने सभी को कम उम्र में छोड़ दिया ताकि वे संगीत को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने उस ताकत का वर्णन किया जो उनके भाई-बहनों ने अपने माता-पिता के करीब रहने में सक्षम होने में दिखाई, जबकि वे दूर थे।

महोत्सव एक इतालवी जोड़े द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और संत पापा के लिए गाए जाने वाले महोत्सव गान के साथ परिवारों का विश्व उत्सव समाप्त होगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 June 2022, 16:30