माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
बोलीविया,बुधवार 13 नवम्बर 2019 (वाटिकन न्यूज) : इवो मोरालेस वादा किया है कि वे अधिक ताकत और ऊर्जा के साथ बोलीविया वापस लौटेंगे।
अक्टूबर के राष्ट्रपति चुनाव उम्मीद्वार पूर्व राष्ट्रपति कार्लोस मेसा ने कहा कि एवो मोरालेस को अगले चुनाव में उम्मीदवार के रूप में नहीं खड़ा होना चाहिए।
अब तक सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी का संविधान में संशोधन पर विवाद रहा है इसलिए मोरालेस लगातार चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ा और अपने को विजयी घोषित किया था। लेकिन अमेरिकी राज्यों के संगठन द्वारा किए गए एक चुनाव ऑडिट ने व्यापक अनियमितताओं का खुलासा किया। मोरालेस की जीत से व्यापक विरोध प्रदर्शनों हुआ।
बोलीविया की सेना के प्रमुख जनरल विलियम्स कलिमन ने ईवो मोरालेस को सुझाव दिया कि उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।
मैक्सिकन राष्ट्रपति अंद्रेस मानुएल लोपेज ने ईवो मोरालेस के लिए राजनीतिक शरण के माध्यम से एक सुरक्षित आश्रय प्रदान की है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वे कब देश वापस आयेंगे। ईवो मोरालेस ने चौदह वर्षों तक पहले स्वदेशी राष्ट्रपति के रूप में शासन किया।