खोज

2022.05.20 यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुकेबा और वाटिकन के विदेश सचिव, महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर 2022.05.20 यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुकेबा और वाटिकन के विदेश सचिव, महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर 

यूक्रेन में महाधर्माध्यक्ष गलाघेर: 'हम शांति की राह पर कायम हैं'

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुकेबा के साथ कीव में एक संवाददाता सम्मेलन में, वाटिकन के विदेश सचिव, महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर ने निष्पक्ष और स्थायी समाधान के लिए उचित मार्ग के रूप में, परमधर्मपीठ की "एक वास्तविक बातचीत प्रक्रिया में सहायता करने की इच्छा को दोहराया।"

माग्रेट सनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 21मई 2022 (वाटिकन न्यूज) : वाटिकन विदेश सचिव, महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त राष्ट्र की अपनी यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को कीव की यात्रा की।

संत पापा फ्राँसिस की निकटता

महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर ने कहा, "मेरी यात्रा का उद्देश्य यूक्रेन के लोगों के लिए परमधर्मपीठ और संत पापा फ्राँसिस की निकटता को प्रदर्शित करना है, विशेष रूप से यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के आलोक में।" उन्होंने आगे कहा, "और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि संत पापा और उनके सबसे करीबी सहयोगी, जिनमें मैं भी शामिल हूं, कई मौतों, हर तरह की हिंसा, शहरों और बुनियादी ढांचे की तबाही, लाखों विस्थापित लोग, शरणार्थी और इतने सारे परिवारों के अलग होने से बहुत पीड़ित हैं।”

30 साल के राजनयिक संबंध

यूक्रेन की लंबे समय से अपेक्षित यात्रा, जिसे कोविड के प्रकोप के दौरान स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण स्थगित कर दिया गया था। दोनों राज्यों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ 2022 के निशान के रूप में, "परमधर्मपीठ और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सकारात्मक तत्वों" पर ध्यान केंद्रित किया गया है। महाधर्माध्यक्ष गलाघेर ने विशेष रूप से हाल के वर्षों में समय-समय पर उच्च स्तरीय यात्राओं पर प्रकाश डालते हुए, दोनों देशों के बीच रिश्तों पर परमधर्मपीठ की संतुष्टि पर जोर दिया।

महाधर्माध्यक्ष गलाघेर ने संत पापा फ्राँसिस और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच पत्रों और फोन कॉल के आदान-प्रदान को भी गौर किया उन्होंने कहा, "पिछले कई वर्षों में डोनबास में युद्ध के दुखद संदर्भ में और यूक्रेन में वर्तमान संघर्ष के दौरान महत्वपूर्ण संवाद हुए हैं।"

शांति की खोज में लगे रहना

चल रहे संघर्ष के संबंध में, महाधर्माध्यक्ष गलाघेर ने इस संवेदनहीन संघर्ष को समाप्त करने के लिए तत्काल तरीके खोजने के हमारे मानवीय प्रयासों की "सीमा' को स्वीकार किया।" उन्होंने कहा, "ईश्वर और मानवता में विश्वास, हमें प्रार्थना, शब्दों और कार्यों के माध्यम से शांति की खोज में लगे रहने और बड़ी चुनौतियों का सामना धीरजपूर्वक करने के लिए मजबूर करता है।"

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सरकारी अधिकारियों और धार्मिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ युद्ध के पीड़ितों के साथ उनकी बैठकों ने उन्हें "यूक्रेनी लोगों के घावों को छूने और शांति के लिए उनकी भावुक प्रार्थना सुनने में सक्षम बनाया है।"


बातचीत से समाधान निकालना

महाधर्माध्यक्ष गलाघेर ने एक बार फिर परमधर्मपीठ की "एक वास्तविक बातचीत प्रक्रिया में सहायता करने की इच्छा की पुष्टि की। वे इसे एक निष्पक्ष और स्थायी समाधान के लिए उचित मार्ग के रूप में देखते हैं।"

महाधर्माध्यक्ष गलाघेर ने ग्रीक और लैटिन काथलिक स्थानीय कलीसियाओं (प्रशासनिक और धर्मप्रांतीय) और उनसे संबंधित संस्थानों की उपस्थिति और गतिविधि के माध्यम से यूक्रेनी लोगों की आध्यात्मिक और भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे अन्य कलीसियाओं और धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर काम करें।

विनाश और मृत्यु का अंत करना

अंत में, महाधर्माध्यक्ष गलाघेर ने अपनी आशा व्यक्त की कि यूक्रेनी अधिकारियों, काथलिक कलीसिया और अन्य ख्रीस्तीय निकायों और धार्मिक संगठनों को "वह समर्थन मिलेगा जिसकी उन्हें सख्त जरूरत है और पूरी दुनिया के संयुक्त प्रयास जल्द ही विनाश और मौत को समाप्त कर देंगे।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 May 2022, 14:44