खोज

देवदूत प्रार्थना  के दौरान संत पेत्रुस के प्रांगण में धर्म बहनें देवदूत प्रार्थना के दौरान संत पेत्रुस के प्रांगण में धर्म बहनें  

सुसमाचार प्रचार में माता मरियम से सहायता

देवदूत प्रार्थना के दौरान संत पापा ने माता मरियम से प्रार्थना की कि वे हमें सुसमाचार प्रचार में सहायता करें। उन्होंने उपस्थित सभी विश्वासियों का अभिवादन किया।

उषा मनोरमा तिर्की-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 16 जुलाई 2018 (रेई)˸ संत पापा ने माता मरियम की याद करते हुए कहा, "कुँवारी मरियम, ईश्वर के वचन की प्रथम शिष्या एवं प्रेरित, हमें सुसमाचार के संदेश को दुनिया में हर तिरस्कार, नसमझदारी एवं परेशानी से ऊपर उठकर विनम्रता एवं उत्साह के साथ फैलाने में मदद करे।"  

इतना कहने के बाद संत पापा ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा सभी को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

संत पापा का अभिवादन

देवदूत प्रार्थना के उपरांत उन्होंने देश-विदेश से एकत्रित सभी तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को अभिवादन किया।

उन्होंने कहा, "मैं आप सभी का सहृदय अभिवादन करता हूँ जो रोम एवं इटली तथा विश्व के विभिन हिस्सों के परिवारों, पल्ली दलों एवं संगठनों से आये हैं।" संत पापा ने मोनत्सा के पवित्रतम रक्त की धर्म बहनों, मरियम ख्रीस्तियों की सहायिका धर्मसमाज की नवशिष्याओं, पौलैंड के युवाओं का विशेष रूप से अभिवादन किया।

अंत में संत पापा ने सभी से प्रार्थना का आग्रह करते हुए उन्हें शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 July 2018, 16:03