खोज

गोमा में फार्क के विरोध में कोंगो वासियों का प्रदर्शन गोमा में फार्क के विरोध में कोंगो वासियों का प्रदर्शन  (AFP or licensors)

प्रेरितिक यात्रा से पहले संत पापा ने कांगो के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया

संत पापा फ्राँसिस ने विश्वासियों को लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया, क्योंकि मध्य अफ्रीकी राष्ट्र इस महीने के अंत में उनकी प्रेरितिक यात्रा से पहले हिंसा का सामना कर रही है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 18 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : बुधवार को वाटिकन के संत पापा पॉल षष्टम सभागार में अपने आम दर्शन समारोह के अंत में विश्वासियों का अभिवादन करते हुए संत पापा फ्राँसिस ने लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के तीर्थयात्रियों के एक समूह का स्वागत किया। संत पापा ने याद किया कि वे इस महीने के अंत में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक डीआर कांगो की प्रेरितिक यात्रा करेंगे और उन्होंने सभी को राष्ट्र के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।

संत पापा ने कहा, "आइए, हम ईश्वर से एक प्रेरितिक भावना से भरा दिल देने के लिए कहें, जो गवाही देने के लिए जोखिम उठाता है और दुःख को सहन करता है। यह न केवल एक सम्मान है बल्कि एक कर्तव्य भी है कि ईश्वर के वचन को उन लोगों तक पहुँचाया जाए जिन्हें हमें सौंपा गया है और जिनसे हम अपने दैनिक जीवन में मिलते हैं।"

संत पापा द्वारा भेजा गया टेलीग्राम

एक दिन पहले, मंगलवार को संत पापा फ्राँसिस ने डीआरसी में हुए एक आतंकवादी बम विस्फोट के लिए अपना दुख व्यक्त किया था। रविवार को हुए हमले में संदिग्ध आतंकवादियों ने पूर्वी शहर कासिंदी में एक पेंटेकोस्टल गिरजाघऱ पर हमला किया था।


समुदाय में नए सदस्यों का स्वागत करने के लिए बपतिस्मा समारोह में सैकड़ों उपासक एकत्रित हुए थे। गिरजाघर के प्रांगण में एक विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए।

कांगो में चर्च ऑफ क्राइस्ट के अध्यक्ष रेवरेंड आंद्रे बोकुंडोआ-बो-लिकबे को संबोधित शोक संदेश में संत पापा ने कहा कि उन्हें "कासिंडी में एक पेंटेकोस्टल गिरजाघर पर हुए हमले के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसके कारण निर्दोष लोगों की मौत हो गई।"

उन्होंने "त्रासदी से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति अपनी करुणा और सामीप्य" व्यक्त किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 January 2023, 15:53