खोज

संत पापा फ्राँसिस खजूर रविवार को संत पेत्रस महागिरजाघर के प्रांगण में संत पापा फ्राँसिस खजूर रविवार को संत पेत्रस महागिरजाघर के प्रांगण में  

संत पापा फ्राँसिस ने यूक्रेन में ईस्टर संघर्ष विराम लगाने की अपील की

पवित्र खजूर रविवार के दिन, संत पापा फ्राँसिस देवदूत प्रार्थना का पाठ करने से पहले युद्धग्रस्त यूक्रेन में एक संघर्ष विराम और वास्तविक वार्ता के लिए दृढ़ता से अपील की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 अप्रैल 2022 (वाटिकन न्यूज) : जैसा कि यूक्रेन युद्ध में नरसंहार जारी है, संत पापा फ्राँसिस ने इस ईस्टर पर युद्ध से तबाह राष्ट्र में एक संघर्ष विराम की अपील की है।

इस पवित्र खजूर रविवार को देवदूत प्रार्थना का पाठ करने से पहले अपनी टिप्पणी के दौरान, संत पापा ने कहा, "हथियारों को नीचे रखने दें! ईस्टर संघर्ष विराम शुरू होने दें।"

संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में संत पापा ने 65,000 तीर्थयात्रियों से कहा कि जब हम देवदूत प्रार्थना के साथ धन्य माता की ओर मुड़ते हैं, तो हमें यह याद रखना चाहिए कि कैसे प्रभु के दूत ने स्वयं मरिया से अपने संवाद में कहा था: "ईश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।"

"ईश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है," संत पापा ने दोहराया।

"वे एक ऐसे युद्ध का भी अंत कर सकते हैं जिसका अंत दिखाई नहीं दे रहा है, एक ऐसा युद्ध जो प्रतिदिन हमारी आंखों के सामने जघन्य नरसंहारों और रक्षाहीन नागरिकों के खिलाफ किए गए अत्याचारों को दर्शाता है।"

संत पापा ने विश्वासियों से विशेषकर ईस्टर से पहले के दिनों में युद्ध विराम के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।

ईस्टर संघर्ष विराम

"हथियारों को नीचे रख दें! ईस्टर संघर्ष विराम शुरू होने दें।"

संत पापा ने याद दिलाया कि कैसे ख्रीस्तीय इस पवित्र सप्ताह में पाप और मृत्यु पर प्रभु येसु मसीह की जीत का महोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह जीत "पाप और मृत्यु पर" थी, और "किसी पर और किसी और के खिलाफ नहीं।"

उन्होंने कहा, "आज इस युद्ध को इस तरह से जीतने की कोशिश क्यों करें। दुनिया के तरीके के अनुसार यह केवल हारने का तरीका है। उसे जीतने की अनुमति क्यों न दें? मसीह ने हमें बुराई के प्रभुत्व से मुक्त करने के लिए अपना क्रूस उठाया।"


संत पापा ने कहा कि मसीह मर गये, ताकि जीवन, प्रेम और शांति शासन कर सके।

"हथियारों को नीचे रख दें! ईस्टर संघर्ष विराम शुरू होने दें।"

मलबे पर झंडा लगाने में कोई जीत नहीं है

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जिस संघर्षविराम का आग्रह कर रहे हैं, वह "अधिक हथियार प्रदान करने और फिर से मुकाबला करने के लिए नहीं है - नहीं!" इसके बजाय, उन्होंने सुझाव दिया,  कि जो आवश्यक है, वह है "एक संघर्ष विराम जो वास्तविक बातचीत के माध्यम से शांति की ओर ले जाएगा, जो लोगों की भलाई के लिए हो।"

"वास्तव में, मलबे के ढेर पर झंडा लगाने में क्या जीत है?" "ईश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है," संत पापा ने दोहराया, "हम इसे कुवांरी मरिया के माध्यम से हमारी प्रार्थना को उन्हें सौंपते हैं।"

इसके बाद संत पापा फ्राँसिस ने विभिन्न देशों के तीर्थयात्रियों और युवाओं के साथ-साथ संचार मंचों के माध्यम से देख रहे सभी लोगों को प्रार्थनामय पवित्र सप्ताह की शुभकामनाएँ दी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 April 2022, 16:12