खोज

माल्टा में संत पापा का ख्रीस्तयाग माल्टा में संत पापा का ख्रीस्तयाग 

माल्टा : यूक्रेन में शांति हेतु माता मरियम से पोप की विशेष प्रार्थना

माल्टा की प्रेरितिक यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन संत पापा फ्रांसिस ने फ्लोरियाना के ग्रानाई प्राँगण में ख्रीस्तयाग अर्पित किया तथा ख्रीस्तयाग के अंत में देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। जहाँ उन्होंने यूक्रेन में शांति हेतु माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा विशेष प्रार्थना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

माल्टा, रविवार, 3 अप्रैल 2022 (रेई) ˸ देवदूत प्रार्थना के पूर्व संत पापा ने माल्टा के महाधर्माध्यक्ष शुक्लुना, राष्ट्रपति, नागरिक अधिकारियों, धर्माध्यक्षों, पुरोहितों, धर्मसमाजियों तथा माल्टा एवं गोजो के विश्वासियों को उनके हार्दिक स्वागत के लिए अपना आभार प्रकट किया।

माल्टा में संत पापा का अंतिम कार्यक्रम है आप्रवासी भाई-बहनों से मुलाकात। उन्होंने कहा, "आज शाम को, मैं हमारे कुछ आप्रवासी भाइयों एवं बहनों से मुलाकात करूँगा और उसके बाद रोम वापस लौटने का समय होगा। मैं अपने साथ इन दिनों की बहुत सारी यादें ले जाऊँगा। सबसे बढ़कर मैं आपमें से कई के चेहरे, साथ ही माल्टा के प्रकाशमान चेहरे को याद करुँगा।"

उन्होंने कहा, "उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने यात्रा की तैयारी में कड़ी मेहनत की।" संत पापा ने माल्टा में विभिन्न ख्रीस्तीय समुदाय के भाई-बहनों का भी अभिवादन किया और सभी से अपने लिए प्रार्थना की आग्रह किया।

माल्टा एवं गोजो द्वीप की सराहना करते हुए संत पापा ने कहा कि ये द्वीप ईश प्रजा की भावना व्यक्त करते हैं। आप ऐसा करना जारी रखें, याद रखते हुए कि विश्वास आनन्द में बढ़ता एवं बांटने से मजबूत होता है। उस पवित्रता को बनाये रखें जो माल्टा के लोगों को उत्साह के साथ ईश्वर एवं दूसरों को अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रेरित किया है। उदाहरण के लिए दून गोर्ज प्रेका जिनकी संत घोषणा 15 वर्षों पहले हुई है।

अंततः संत पापा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा, "प्यारे मित्रो, मैं आपको जीवन की एक अत्यन्त सुन्दर चीज बतलाना चाहता हूँ। यह चीज है, प्यार में अपने आपको पूरी तरह देने का आनन्द, जो हमें स्वतंत्र करता है। उस आनन्द का नाम है- येसु। मैं आपको येसु से, ईश्वर की करूणा से प्रेम में पड़ने की शुभकामनाएँ देता हूँ, जो आपमें विश्वास करते, सपने देखते, आपके जीवन को प्यार करते हैं और वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे।"

प्रभु और हमारी माता मरियम आपका साथ दें। आइये, अब हम शांति के लिए प्रार्थना करें, जब हम यूक्रेन में युद्ध के कारण मानवीय त्रासदी की याद करते हैं, जहाँ अभी भी बमबारी हो रहा है। हम लगातार प्रार्थना करते रहें और पीड़ितों को मदद देते रहें। आपको शांति मिले।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 April 2022, 15:34