क्रिसमस काल में संत पापा के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची
उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 10 दिसम्बर 20 (रेई)- वाटिकन ने क्रिसमस काल में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की।
क्रिसमस काल में संत पापा फ्राँसिस के कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है-
दिसम्बर 2020
24 दिसम्बर, बृहस्पतिवार – ख्रीस्त जयन्ती का महापर्व। संत पेत्रुस महागिरजाघर में संख्या 7.30 बजे क्रिसमस जागरण मिस्सा।
25 दिसम्बर, शुक्रवार – ख्रीस्त जयन्ती महापर्व। संत पेत्रुस महागिरजाघर के बरमदे से मध्याह्न 12.00 बजे उर्बी एत ओर्बी संदेश एवं ख्रीस्त जयन्ती के अवसर पर संत पापा की विशेष आशीष।
31 दिसम्बर, बृहस्पतिवार – साल का अंतिम दिन। धन्यवाद का भजन (संध्या वंदना एवं ते देयूम) शाम 5.00 बजे।
जनवरी 2021
1 जनवरी, शुक्रवार – ईश्वर की माता मरियम का महापर्व, विश्व शांति दिवस। संत पेत्रुस महागिरजाघर में पूर्वाहन 10.00 बजे समारोही ख्रीस्तयाग।
6 जनवरी, बुधवार – प्रभु प्रकाश महापर्व। संत पेत्रुस महागिरजाघर में पूर्वाहन 10.00 बजे पवित्र मिस्सा।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here