24 दिसम्बर 2019 को ख्रीस्तयाग अर्पित करते संत पापा फ्राँसिस 24 दिसम्बर 2019 को ख्रीस्तयाग अर्पित करते संत पापा फ्राँसिस 

क्रिसमस काल में संत पापा के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची

वाटिकन ने क्रिसमस काल में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 10 दिसम्बर 20 (रेई)- वाटिकन ने क्रिसमस काल में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की।

क्रिसमस काल में संत पापा फ्राँसिस के कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है-

दिसम्बर 2020

24 दिसम्बर, बृहस्पतिवार – ख्रीस्त जयन्ती का महापर्व। संत पेत्रुस महागिरजाघर में संख्या 7.30 बजे क्रिसमस जागरण मिस्सा।

25 दिसम्बर, शुक्रवार – ख्रीस्त जयन्ती महापर्व। संत पेत्रुस महागिरजाघर के बरमदे से मध्याह्न 12.00 बजे उर्बी एत ओर्बी संदेश एवं ख्रीस्त जयन्ती के अवसर पर संत पापा की विशेष आशीष।

31 दिसम्बर, बृहस्पतिवार – साल का अंतिम दिन। धन्यवाद का भजन (संध्या वंदना एवं ते देयूम) शाम 5.00 बजे।   

जनवरी 2021

1 जनवरी, शुक्रवार – ईश्वर की माता मरियम का महापर्व, विश्व शांति दिवस। संत पेत्रुस महागिरजाघर में पूर्वाहन 10.00 बजे समारोही ख्रीस्तयाग।

6 जनवरी, बुधवार – प्रभु प्रकाश महापर्व। संत पेत्रुस महागिरजाघर में पूर्वाहन 10.00 बजे पवित्र मिस्सा।                                  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 December 2020, 16:13