खोज

ब्राजील के बेलो होरिजोन्ते के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल सेराफिम फर्नांडिस डे आराजो, जिनका निधन मंगलवार को हुआ। ब्राजील के बेलो होरिजोन्ते के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल सेराफिम फर्नांडिस डे आराजो, जिनका निधन मंगलवार को हुआ। 

कार्डिनल आराजो के निधन पर संत पापा शोक संदेश

ब्राजील के बेलो होरिजोन्ते के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल सेराफिम फर्नांडिस डे आराजो के निधन पर संत पापा फ्राँसिस ने गहन शोक व्यक्त किया। उनका निधन मंगलवार को हुआ वे 95 साल के थे।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 10 अक्टूबर 2019 (रेई)˸ ब्राजील के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष वालमोर ओलिवेइरा दी अजेवेदो को प्रेषित एक तार संदेश में संत पापा ने कार्डिनल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रियजनों और सभी शोकित विश्वासियों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट किया। 

संत पापा ने कार्डिनल को करुणावान ईश्वर के हाथों सिपुर्द किया तथा उनके धर्मोंत्साह पर प्रकाश डाला जिसके द्वारा उन्होंने एक पुरोहित के रूप में कलीसिया की सेवा वाटिकन द्वितीय महासभा के दौरान की एवं ब्राजील महाधर्मप्रांत में मिशनरी जोश के साथ 50 साल काम किया। उन्होंने विश्वासियों के हृदय में ख्रीस्त और उनकी कलीसिया के प्रति प्रेम बढ़ाने में मदद दी।  

संत पापा ने प्रार्थना की कि ईश्वर अपने इस विश्वस्त सेवक को अपने अनन्तधाम में प्रवेश पाने दे। उन्होंने ब्राजील की कलीसिया एवं उनके निधन पर शोक मनाने वाले सभी लोगों को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 October 2019, 16:27