खोज

काथलिक मानागुआ के महागिरजाघर में एक जुलूस में भाग लेते हुए काथलिक मानागुआ के महागिरजाघर में एक जुलूस में भाग लेते हुए 

निकारागुआ: दो और पुरोहित गिरफ्तार

निकारागुआ में पुलिस ने कथित तौर पर हिरासत में लिए गए माटागाल्पा के धर्माध्यक्ष रोलांडो अल्वारेज़ के लिए एक सार्वजनिक प्रार्थना के बाद दो और काथलिक पुरोहितों को गिरफ्तार किया है। पिछले सप्ताह कुल छह लोग गिरफ्तार किये गये।

वाटिकन न्यूज

मानागुआ, शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 : मानागुआ धर्मप्रांत के विकर जेनरल मोनसिन्योर कार्लोस अविलेस और धर्मप्रांत के कोषाध्यक्ष फादर हेक्टर ट्रेमिनियो को हाल ही में निकारागुआ पुलिस ने हिरासत में लिया।

स्थानीय सूत्रों का सुझाव है कि गिरफ्तारियां तब हुईं जब उन्होंने माटागल्पा के धर्माध्यक्ष और एस्टेलि धर्मप्रांत के प्रेरितिक  प्रशासक धर्माध्यक्ष रोलांडो जोस अल्वारेज़ लागोस के लिए प्रार्थना की थी।


बिशप को साजिश रचने, झूठी खबरें फैलाने, न्याय में बाधा डालने और अधिकारियों का अपमान करने के आरोप में उचित सुनवाई के बिना 26 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ अगस्त 2022 से घर में नज़रबंद रहने के बाद फरवरी 2023 से जेल में हैं।

मोनसिन्योर अविलेस और फादर ट्रेमिनियो की गिरफ्तारी के साथ, पिछले सप्ताह निकारागुआ में गिरफ्तार किए गए पुरोहितों की कुल संख्या छह हो गई है।

20 दिसंबर को सिउना धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष इसिडोरो डेल कारमेन मोरा ओर्टेगा को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, उन्हें भी एक धर्मोपदेश के दौरान धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ के लिए सार्वजनिक रूप से प्रार्थना करने के लिए हिरासत में लिया गया था।

धर्माध्यक्ष मोरा के साथ, दो गुरुकुल के छात्रों एलेस्टर सैन्ज़ और टोनी पलासियो को भी गिरफ्तार किया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 December 2023, 15:46