खोज

यूक्रेन के लॉड्ज़ो में शरणार्थियों के बच्चों के लिए बालवाड़ी यूक्रेन के लॉड्ज़ो में शरणार्थियों के बच्चों के लिए बालवाड़ी 

धर्मबहनों ने यूक्रेनियों के लिए 1,000 से अधिक मठों का दरवाजा खोला

यूक्रेन और पोलैंड में धर्मबहनों ने युद्ध से भागने वालों के लिए अपने मठों का दरवाजा खोल दिया है। धर्मबहनें युद्ध से भाग रहे कमजोर लोगों की आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक, चिकित्सा और भौतिक सहायता प्रदान कर रही हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

क्राकोव, बुधवार 16 मार्च 2022 (वाटिकन न्यूज) : वर्तमान में पोलैंड और यूक्रेन में धर्मबहनों के 1,000 से अधिक मठ हैं जो यूक्रेन में रूसी आक्रमण के कारण अपने-अपने घरों से भागने के लिए मजबूर यूक्रेनी लोगों की मदद कर रहे हैं।

पोलैंड में धर्मबहनों के धर्मसंघों के सुपीरियर जनरल के सम्मेलन द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान से पता चलता है कि पोलैंड में 924 और यूक्रेन में 98 मठ की धर्मबहनें युद्ध से भाग रहे कमजोर लोगों की आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक, चिकित्सा और भौतिक सहायता प्रदान कर रही हैं।

बयान में कहा गया कि रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से, पोलैंड और यूक्रेन में संचालित धर्मबहनों के लगभग 150  धर्मसमाज प्रत्येक जरूरतमंद लोगों को आश्रय और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान कर रही है। विशेष रूप से, पोलैंड में 498 और यूक्रेन में 76 मठ वर्तमान में शरणार्थियों को शरण देने रहे हैं। कम से कम 2400 परिवारों को मठ में आश्रय मिला है,जिनमें 3,000 से अधिक बच्चे और लगभग इतने ही वयस्क शामिल हैं।


बयान में कहा गया है कि 64 अन्य धार्मिक संस्थानों ने 600 अनाथों के लिए जगह ढूंढा है, जबकि 420 अन्य अपने बच्चों के साथ लगभग 3,000 माताओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान कर रहेr हैं।

धर्मबहनें मानवीय सहायता प्रदान करती हैं

धर्मबहनें हर तरह से सहायता प्रदान करने में अग्रिम पंक्ति में हैं वे गर्म भोजन तैयार करने, कपड़े और कंबल की तैयारी और वितरण में शामिल हैं।

वे युद्ध प्रभावित स्थानों से लोगों को ले जाने में मदद कर रही हैं। वे  पोलैंड में शरणार्थियों के लिए रोजगार के अवसर तलाशने में सक्रिय हैं,और अपने स्वयं के केंद्रों में नए रोजगार शुरु कर रही हैं।

उन्होंने शरणार्थियों के लिए सहायता समन्वयक के रुप में सेवा कर रही हैं। यूक्रेनी बच्चों को पोलिश स्कूलों में पंजीकरण करने में मदद करने के लिए, अनुवादकों के रूप में सेवा कर रही हैं। वे यूक्रेन से आने वाले बच्चों और माताओं के लिए कक्षाएं आयोजित कर रही है और विशेष रूप से बुजुर्गों और विकलांग लोगों की पुरी तरह से मदद कर रही हैं।

एक और महत्वपूर्ण योगदान जो धर्मसमाज करते हैं, वह है वित्तीय दान एकत्र करना और अपने संस्थाओं के माध्यम से धन हस्तांतरित करना।

वर्तमान में पोलैंड धर्मसमाजों की 330 से अधिक धर्मबहनें यूक्रेन में कार्यरत हैं।

सामानों को यूक्रेन शरणार्थियों के लिए पैक करती एक धर्मबहन
सामानों को यूक्रेन शरणार्थियों के लिए पैक करती एक धर्मबहन

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 March 2022, 15:34