खोज

बुर्किना फासो का एक सैनिक बुर्किना फासो का एक सैनिक  (AFP or licensors)

बुर्किना फासो में लगभग 170 ग्रामीणों की हत्या

बुर्किना फासो में विद्रोहियों द्वारा लगभग 170 लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है।

वाटिकन न्यूज

बुर्किना फासो, सोमवार 4 मार्च 2024 : बुर्किना फासो में, तीन गांवों पर हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 170 लोगों की हत्या कर दी गई।

एक सरकारी अभियोजक ने हत्याओं की सूचना दी और गवाहों से कोम्सिल्गा, नॉर्डिन और सोरो गाँव पर हमला करने वालों को ढूंढने में मदद करने की अपील की। यह पता नहीं चल पाया है कि हमलों के पीछे कौन सा समूह था।

अलग से, सेना प्रमुखों ने "शहरी केंद्रों पर हमलों सहित" आतंकवादियों द्वारा हमलों के बढ़ते जोखिम की चेतावनी दी।


देश की सेना ने 2022 में सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया, लेकिन बुर्किना फ़ासो के एक तिहाई से अधिक हिस्से पर विद्रोहियों का नियंत्रण है।

25 फरवरी को यतेंगा प्रांत के गांवों में हुए हमलों की जांच चल रही है। (स्रोत बीबीसी, एपी और अन्य एजेंसियां)

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 March 2024, 15:18