खोज

हवाई दृश्य में प्रवासियों को बाजो चिक्विटो गांव के पास जंगल से गुजरते हुए दिखाया गया है, जो पनामा में डेरियन प्रांत का पहला सीमा नियंत्रण है हवाई दृश्य में प्रवासियों को बाजो चिक्विटो गांव के पास जंगल से गुजरते हुए दिखाया गया है, जो पनामा में डेरियन प्रांत का पहला सीमा नियंत्रण है  (AFP or licensors)

संघर्ष, गरीबी और जलवायु दुनिया भर में लोगों को विस्थापित करते है

कई कारक दुनिया के कई हिस्सों - अफ्रीका, अमेरिका और एशिया के प्रवासियों के पलायन को प्रेरित कर रहे हैं।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 25 सितंबर 2023  (वाटिकन न्यूज, रेई) : प्रवासियों और शरणार्थियों के विश्व दिवस पर कारितास इटली अधिक कानूनी रास्ते अपनाने का आह्वान करता है।

संघर्ष, गरीबी और जलवायु दुनिया भर में लोगों को विस्थापित करने वाले कुछ कारण हैं।

भूमध्य सागर को पार करना

यूरोप में, प्रवासन का प्रभाव लम्पेदूसा पर केंद्रित है, जो यूरोपीय संघ में भूमध्यसागरीय अनियमित प्रवासन का केंद्र है।

पिछले सप्ताह अफ्रीका से लगभग 7,000 प्रवासी तट पर आए।

ट्यूनीशिया और माल्टा के बीच स्थित इतालवी द्वीप लम्पेदूसा में पिछले साल की तुलना में इस साल दोगुना और 2021 की तुलना में तीन गुना आगमन हुआ है।

एक नाव लम्पेदूसा दवीप पर आती है
एक नाव लम्पेदूसा दवीप पर आती है

क्रॉसिंग खतरे से भरी है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन का कहना है कि इस साल अकेले समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने की कोशिश में लगभग 2,000 प्रवासियों की जान चली गई है।

सबसे खराब प्रवासी आपदाओं में से एक ग्रीस के तट पर घटी, जब एक नाव पलट गई जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए।

युद्ध से भागने के लिए संपूर्ण महाद्वीपों में

यूरोप ने रूस के आक्रमण से यूक्रेनी शरणार्थियों के आगमन का अनुभव किया है।

यूक्रेन के शरणार्थी पोलैंड में
यूक्रेन के शरणार्थी पोलैंड में

अफ़्रीका में - कई प्रवासी संकट जारी हैं - जिसमें इथियोपिया भी शामिल है, जहाँ आर्थिक कारणों और हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका के उत्तरी भाग में सशस्त्र संघर्ष के कारण, लोगों का पलायन या विस्थापित होना जारी है।

सूडान में इस साल की शुरुआत में प्रतिद्वंद्वी सेनाओं के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से 100,000 से अधिक लोग देश छोड़ चुके हैं।

सोमालिया की महिलाएँ अपने बच्चों के साथ
सोमालिया की महिलाएँ अपने बच्चों के साथ

 सोमाली लोग सूखे और जलवायु आपदाओं के कारण आंतरिक रूप से विस्थापित हैं

एशिया से दक्षिण अमेरिका तक एक वास्तविकता

एशिया में, हाल के वर्षों में हजारों रोहिंग्या म्यांमार से भाग गए हैं - अनगिनत जहाजों ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी को पार करने का प्रयास किया है।

चक्रवात से नष्ट हो जाने के बाद रोहिंग्या शरणार्थी अपने शरणार्थी शिविर में अपने घरों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं
चक्रवात से नष्ट हो जाने के बाद रोहिंग्या शरणार्थी अपने शरणार्थी शिविर में अपने घरों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं

मेक्सिको में अधिकतर दक्षिण अमेरिका से उत्तर की ओर जाने वाले प्रवासियों की संख्या में वृद्धि ने देश पर दबाव बढ़ा दिया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 September 2023, 16:14