खोज

रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 

रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन: पुतिन ने यूक्रेन की तटस्थता का आह्वान किया

यूक्रेन में बमबारी लगातार जारी है। रूस ने निप्रो में एक रिहाइशी इमारत पर मिसाइल हमला किया, जिसमें 9 लोग घायल हो गए, जबकि रूस के रोस्तोव क्षेत्र के एक बंदरगाह शहर तगानरोग में एक कैफे में एक रॉकेट विस्फोट हुआ, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। आईएइए पर्यवेक्षकों द्वारा ज़ापोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षेत्र में भी विस्फोट दर्ज किए गए।

वाटिकन सिटी

सेंट पीटर्सबर्ग, शनिवार 29 जुलाई 2023 : रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 27 और28 जुलाई को रूस-अफ़्रीका शिखर सम्मेलन चला, जहाँ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 49 अफ्रीकी राष्ट्रप्रमुखों से मुलाकात की। इस शिखर सम्मलेन का मुख्य लक्ष्य राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था के साथ-साथ वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय क्षेत्रों में अफ़्रीकी देशों के साथ मास्को के "व्यापक और समान सहयोग" को मजबूत करना था।

रूस: यूक्रेन तटस्थ है

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी नेताओं से मुलाकात करते हुए कहा, "यूक्रेन की तटस्थ स्थिति रूसी संघ के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।" शिखर सम्मेलन में क्रेमलिन के प्रमुख ने अफ़्रीकी महाद्वीप की ओर अपने विचारों को मोड़ा। 27 जुलाई को फोरम के पूर्ण सत्र में पुतिन ने बुर्किना फासो, जिम्बाब्वे, माली, सोमालिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और इरिट्रिया को मुफ्त अनाज आपूर्ति की घोषणा की। रूसी नेता ने यह भी कहा कि मास्को उपभोक्ताओं को अनाज उत्पादों की मुफ्त डिलीवरी प्रदान करेगा। साथ ही शिखर सम्मेलन के पहले दिन शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुतिन ने कुछ अफ्रीकी देशों द्वारा किए गए मध्यस्थता प्रयासों की सराहना की और अंततः एक नई विश्व व्यवस्था के मद्देनजर महाद्वीप के साथ अपनी निकटता की पुष्टि की: जो न्यायसंगत और लोकतांत्रिक, बहुध्रुवीय, अंतरराष्ट्रीय कानून के सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सिद्धांतों और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर आधारित हो।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 July 2023, 15:06