खोज

मलाकासा शिविर में जहाज के शिकार लोगों के परिवार और मित्र मलाकासा शिविर में जहाज के शिकार लोगों के परिवार और मित्र 

आप्रवासियों के डूबने पर ग्रीक कॉस्टगार्ड का रिपोर्ट संदेह में

पिछले सप्ताह सैकड़ों आप्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूबने के मामले में नौ लोगों ने ग्रीक अदालत में अपना अपराध स्वीकार नहीं किया। संत पापा फ्राँसिस ने बार-बार प्रभावित लोगों के प्रति अपना सामीप्य व्यक्त किया है और आप्रवासियों और शरणार्थियों की रक्षा के लिए राजनीतिक कार्रवाई का आह्वान किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

एक त्वरित अदालत सत्र में, नौ लोगों ने मानव तस्करी के आरोपों में उन्हें दोषी नहीं माने जाने का अनुरोध किया है। संदिग्धों - सभी मिस्रियों - को तब गिरफ्तार किया गया था जब जीवित बचे लोगों ने उन्हें जहाज चलाने, बोर्ड पर आदेश जारी करने और ग्रीक कोस्टगार्ड अधिकारियों के साथ संवाद करनेवालों के रूप में पहचाना था।

ऐसा माना जा रहा है कि डूबने से 78 लोगों की मौत हो गई, लेकिन सैकड़ों लोगों के डूबने की आशंका है।

इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि 500 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। 750 यात्रियों में से अधिकांश मिस्र, सीरिया और पाकिस्तान के थे।

इस बारे में कि क्या ग्रीक कोस्टगार्ड को बचाव पोतों पर सवार आप्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करने के लिए पहले हस्तक्षेप करना चाहिए था, उसपर जितने अधिक सवाल किये जा रहे हैं उतनी ही अधिक जानकारियाँ मिल रही हैं।

कुछ पर्यवेक्षकों का कहना है कि ग्रीक कोस्टगार्ड और फ्रोंटेक्स को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए थी।

इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए, क्षेत्र में अन्य जहाजों की आवाजाही का विश्लेषण करनेवाली बीबीसी की एक रिपोर्ट बताती है कि डूबने से पहले जहाज कम से कम सात घंटे तक नहीं चल रहा था।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीक कोस्टगार्ड अभी भी दावा कर रहा है कि इन घंटों के दौरान नाव इटली के रास्ते पर थी और उसे बचाव की जरूरत नहीं थी।

रूसी बचाव

एक अलग घटना में, मास्को में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक रूसी युद्धपोत और मालवाहक जहाज ने रविवार शाम भूमध्य सागर में एक नाव से 68 लोगों को बचाया।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर का कहना है कि इस साल अब तक दक्षिण से यूरोप में 72,778 शरणार्थी आ चुके हैं, जिनमें 71,136 समुद्र के रास्ते इटली, ग्रीस, स्पेन, माल्टा और साइप्रस पहुंचे हैं।

एजेंसी और भी गंभीर आंकड़े प्रस्तुत करती है जब वह दावा करती है कि 2023 की शुरुआत के बाद से इस क्षेत्र में कम से कम 1,037 लोग मारे गए हैं या लापता बताए गए हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 June 2023, 17:19