खोज

2023.06.21बोमो में सेंट पॉल के पल्ली पुरोहित फादर मार्सेलुस नोवाहोचा ओएमआई 2023.06.21बोमो में सेंट पॉल के पल्ली पुरोहित फादर मार्सेलुस नोवाहोचा ओएमआई 

नाइजीरिया - बोमो के पल्ली पुरोहित फादर मार्सेलुस को रिहा कर दिया

मध्य-उत्तरी नाइजीरिया के जोस में हथियारबंद लोगों द्वारा 17 जून को अगवा किए गए फादर मार्सेलुस नोवाहोचा ओएमआई को मंगलवार रात को रिहा कर दिया गया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

अबुजा, बुधवार 21 जून 2023 (फीदेस)  : बोमो में सेंट पॉल के पल्ली पुरोहित फादर मार्सेलुस नोवाहोचा ओएमआई का पिछले 17 जून को मध्य-उत्तरी नाइजीरिया के जोस में हथियारबंद लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। ओएमआई  के सूत्रों द्वारा फीदेस को बताया गया कि उसके भाई को मंगलवार रात को मुक्त कर दिया गया। उन्होंने फादर की रिहाई की परिस्थितियों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि फादर नोवाहोचा को चिकित्सकीय देखभाल लेनी पड़ी।

रविवार 18 जून को एक बयान में, नाइजीरिया में ओएमआई के सुपीरियर फादर पीटर क्लेवर ने बताया कि फादर मार्सेलस नोवाहोचा का अपहरण हथियारबंद लोगों द्वारा किया गया था। वे जबरन पल्ली घर में घुस गये। अपहरणकर्ताओं ने सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

हमें याद है कि फादर नोवाहोचा, नाइजीरिया में पुरोहितों के अपहरण की लंबी कतार में नवीनतम है। अपहरण की घटना देश में एक वास्तविक "उद्योग" बन गई है। देश पूरे क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों के लगभग दैनिक अपहरण को देखती है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 June 2023, 16:58