खोज

सूडानी नागरिक पोर्ट सूडान में निकासी के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं सूडानी नागरिक पोर्ट सूडान में निकासी के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं 

लड़ाई जारी रहने से सूडान में भुखमरी की आशंका

विश्व खाद्य कार्यक्रम का कहना है कि देश में लड़ाई जारी रहने से लाखों लोगों पर भुखमरी का खतरा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

खार्तूम, बुधवार 3 मई 2023 (वाटिकन न्यूज) : सूडान की राजधानी खार्तूम में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम ने दो सप्ताह पहले अपना काम बंद कर दिया था, जब खार्तूम में प्रतिद्वंद्वी सैन्य गुटों के बीच लड़ाई में उसके तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

इसने बताया कि हिंसा से भागे 15,000 हजार लोग दक्षिण सूडान की सीमा पर हैं।

500 से अधिक लोगों की मौत की सूचना दी गई है लेकिन हताहतों की सही संख्या बहुत अधिक मानी जाती है।

इस बीच, एक रेड क्रॉस विमान इस सप्ताह की शुरुआत में पोर्ट सूडान में आठ टन राहत सामग्री के साथ उतरा। वहीं, हिंसा के बीच दूसरे देशों ने अपने नागरिकों को निकालना जारी रखा है।

सेना और आरएसएफ के बीच गहरे मतभेदों के उभरने के बाद हिंसा भड़क उठी, जैसा कि पिछले साल सैन्य और असैन्य नेताओं के बीच हस्ताक्षरित एक रूपरेखा समझौते में निर्धारित किया गया था।

सूडान में 15 अप्रैल से सशस्त्र संघर्ष जारी है, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर संघर्ष को भड़काने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 May 2023, 16:30