खोज

 कोम्शुवाक में एक रूसी मिसाइल हमले के बाद कोम्शुवाक में एक रूसी मिसाइल हमले के बाद 

यूक्रेन में हत्याएं ऑर्थोडॉक्स पास्का पर भारी पड़ रही हैं

कीव का कहना है कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन के स्लोवियांस्क शहर की इमारतों पर बमबारी की, जिसमें दो साल के बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। रूस ने यह दावा करते हुए जवाब दिया कि यूक्रेनी सेना ने रूसी-नियंत्रित डोनेस्क में एक शहर पर भी हमला किया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और 10 लोग घायल हो गए। जूलियन-कैलेंडर के अनुसार यूक्रेन और रूस में ऑर्थोडोक्स ख्रीस्तीय रविवार 16 अप्रैल को पास्का महोत्सव मनाये परंतु झड़पों ने पास्का की खुशी को खत्म कर दिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कीव, बुधवार 17 अप्रैल 2023 (वाटिकन न्यूज) : यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क में अधिकारियों का कहना है कि कभी शांत रहने वाले इस पड़ोस में रूसी हमलों और जीवित बचे लोगों की तलाश में बचाव कर्मियों के स्थानांतरण से शांति बाधित हुई है। करीब 10 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो साल का एक बच्चा भी शामिल है। बच्चे को मलबे से निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार की बमबारी तब हुई जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ने के लिए नागरिकों को सेना में शामिल करना आसान बनाने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए। कानून उन्हें देश से भागने से भी रोक देगा।

हालांकि, एक रूसी अधिकारी ने दावा किया कि बाद में रूसी-नियंत्रित डोनेस्क के यासिनुवाता शहर में यूक्रेनी गोलाबारी में चार लोग मारे गए और 10 घायल हो गए। क्षेत्र के रूसी-स्थापित प्रमुख, डेनिस पुशिलिन ने कहा कि एक सात वर्षीय लड़की यासीनुवाता में घायल लोगों में से एक थी, लेकिन उन दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका।

लड़ाई तेज हो रही है

फिर भी रिपोर्ट किए गए हमले द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे विनाशकारी सशस्त्र संघर्ष में लड़ाई की बढ़ती तीव्रता को रेखांकित करते हैं। यूक्रेन के प्रधान मंत्री डेनिस शिम्हाल ने कहा कि समूह सात (जी 7) देशों ने यूक्रेन को 5 अरब डॉलर देने पर सहमत हुए हैं।

मास्को द्वारा रूसी विरोधी के रूप में मानी जाने वाली सहायता और चल रही लड़ाई, वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को मुक्त करने के प्रयासों को और जटिल बना सकती है, जिसे रूस ने पकड़ रखा है।

अमेरिकी रिपोर्टर के माता-पिता ने चिंता व्यक्त की है लेकिन आशा भी व्यक्त किया है कि वह मुक्त हो जाएगा। उनके अखबार और अमेरिकी सरकार ने उनके खिलाफ जासूसी के आरोपों से इनकार किया है।

स्लोवियांस्क के इस तबाह हुए हिस्से में, निवासी उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा और रूसी हमलों में घायल हुए लोगों के पास ऑर्थोडॉक्स पास्का मनाने का दूसरा मौका है।

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने यूक्रेन में ऑर्थोडोक्स पास्का मना रहे लाखों लोगों को "सामूहिक कार्यक्रमों की उपस्थिति को सीमित करने" की चेतावनी दी है।

उन्हें पास्का टोकरी के पारंपरिक आशीर्वाद के दौरान गिरजाघरों में "अनावश्यक रूप से" रहने से बचने के लिए भी कहा गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 April 2023, 16:13