खोज

एक बख्तरबंद सैन्य वाहन एक बख्तरबंद सैन्य वाहन 

ईस्टर पूर्व रूसी हमलों में मारे गए यूक्रेनी लोगों में बच्चे भी श

कीव का कहना है कि रूस ने उन प्रांतों पर ईस्टर से पहले बड़े पैमाने पर हमले किए हैं जिन्हें मॉस्को ने अपने में मिला लिया है लेकिन अभी तक पूरी तरह से नियंत्रण नहीं कर पाया है, कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित सात घायल हो गए। अधिकारियों ने ख्रीस्तियों और अन्य लोगों को मसीह के पुनरुत्थान का समारोह मनाने के लिए बड़े समूहों में इकट्ठा नहीं होने के लिए कहा था।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कीव, सोमवार 10 अप्रैल 2023 (वाटिकन न्यूज) : मॉस्को द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज में दो रूसी सैनिकों को "किलर" या "कामिकेज़" ड्रोन तैनात करते हुए दिखाया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के एक युद्धक्षेत्र में एक अमेरिकी हॉवित्जर तोप को नष्ट कर दिया।

कीव के अनुसार, फुटेज तब आया जब रूसी सेना ने युद्धग्रस्त राष्ट्र के पूर्व और दक्षिण में बमबारी करने के लिए हथियारबंद ड्रोन, जमीन और हवा से दागी जाने वाली मिसाइलों और रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल किया। गुरुवार से हुए हमलों में यूक्रेन के उन प्रांतों पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिन्हें रूस ने अपने में मिला लिया है लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण नहीं कर पाया है। हताहत होने के अलावा, बड़े पैमाने पर इमारत की क्षति और बिजली की कटौती भी हुई।

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के औद्योगिक पूर्व में अपने अधिकांश आक्रामक अभियानों को केंद्रित किया, डोनेस्क क्षेत्र में बखमुत और लाइमैन, अवदीवका और मरिंका जैसे शहरों और कस्बों पर ध्यान केंद्रित किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी बलों पर दर्जनों हताहतों की सूचना दी, हालांकि उन दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका।

शुक्रवार 7 अप्रैल को यूक्रेन के आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन प्रांत में भी हमलों की सूचना मिली है। कीव ने कहा कि घायलों में एक 10 साल की लड़की, तीन साल का एक लड़का और 30 साल की एक महिला शामिल है।

ईस्टर चेतावनी

लोगों को इस ईस्टर पर बड़े समूहों में इकट्ठा नहीं होने की चेतावनी दी गई क्योंकि अधिकारियों को उम्मीद थी कि रूस हमला जारी रखेगा।

हालाँकि, हमलों के बावजूद, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पिछली सर्दियों की अवधि में यूक्रेन की एकीकृत ऊर्जा प्रणाली को तोड़ने का रूस का अभियान "विफल" हो गया है। उसका दावा है कि गर्म मौसम के आगमन के साथ यूक्रेन की ऊर्जा स्थिति में "सुधार की संभावना" होगी।

और जैसे-जैसे संघर्ष जारी है, रूस को बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है:

रूस इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र के तीन आयोगों में चुनाव हार गया: महिलाओं की स्थिति पर आयोग की एक सीट के लिए देश को रोमानिया से भारी हार मिली, जो 54-सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र बच्चों बालकोष, यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य बनने के लिए रूस एस्टोनिया से भी हार गया और अपराध निवारण और आपराधिक न्याय आयोग में सदस्यता के लिए गुप्त मतदान मतों में अर्मेनिया और चेक गणराज्य द्वारा इसे हराया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 April 2023, 15:36