खोज

पोर्ट-औ-प्रिंस में गिरोह के सदस्यों द्वारा एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने की कोशिश के बाद सड़कों पर गश्त करती पुलिस पोर्ट-औ-प्रिंस में गिरोह के सदस्यों द्वारा एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने की कोशिश के बाद सड़कों पर गश्त करती पुलिस 

हैती में गैंग-हिंसा बढ़ रही है

हैती में, पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गिरोह के 13 संदिग्ध सदस्यों को उग्र भीड़ ने पीटा और जलाकर मार डाला। राजधानी में बढ़ती कानूनविहीन स्थिति के बीच हिंसा भड़क उठी जहां आपराधिक गिरोहों ने शहर पर नियंत्रण कर लिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

पोर्ट-ओ-प्रिंस, बुधवार 26 अप्रैल 2023 (वाटिकन न्यूज) : गिरोह के संदिग्ध सदस्य पुलिस हिरासत में थे, जब क्रोद्धित भीड़ ने उन्हें एक ट्रैफिक स्टॉप पर पकड़ लिया, उन्हें बेरहमी से पीटा और उनपर पेट्रोल डाला एवं टायरों को जलाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

हिंसा की घटना हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में हुई, जहां अनुमान लगाया गया है कि आपराधिक गिरोह अब शहर के अनुमानित 60 प्रतिशत हिस्से को नियंत्रित करता है। एक वास्तविकता जो जुलाई 2021 में राष्ट्रपति जोवेनल मोइज़ की हत्या के बाद से गहरी हो गई है।

हैती राष्ट्रीय पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने वर्जित सामान के लिए एक मिनीबस को रोका और उसकी तलाशी ली। इससे पहले कि वे "दुर्भाग्य से भीड़ द्वारा मारे गए" संदिग्धों से हथियार जब्त कर लिए गये थे।

राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण है और कथित तौर पर कई मोहल्लों से गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरोह के छह संदिग्धों को मार डाला और स्थानीय निवासियों ने शवों को घसीटकर एक स्थान में जमा किया और उनपर आग लगा दी।

प्रधान मंत्री एरियल हेनरी ने ट्वीट किया कि उनकी सरकार हाल के अभियानों में घायल हुए पुलिस अधिकारियों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करती है।

अधिकारियों ने कहा कि हिंसा में शामिल गिरोह पर अक्टूबर 2021 में 17 अमेरिकी मिशनरियों के अपहरण में मदद करने का आरोप है और यह मोसे की हत्या से जुड़ा हुआ है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 April 2023, 16:39