खोज

भूकंप के एक हफ्ते बाद भी बचावकर्ता मलबे में से अन्य बचे लोगों को निकालने की कोशिश में भूकंप के एक हफ्ते बाद भी बचावकर्ता मलबे में से अन्य बचे लोगों को निकालने की कोशिश में  (AFP or licensors)

भूकंप, तुर्की और सीरिया में खुदाई जारी, 34,000 से अधिक पीड़ित

दोनों देशों में आए भूकंप के एक हफ्ते बाद भी बचावकर्ता मलबे में से अन्य बचे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक मरने वालों की संख्या 34,000 से अधिक है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह संख्या और बढ़ना तय है

माग्रेट सुनीता मिंज- वाटिकन सिटी

इस्तांबुल, सोमवार 13 फरवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : तुर्की और सीरिया को तबाह करने वाले भूकंप में 34,000 से अधिक पीड़ितों की पुष्टि हुई है और यह आंकड़ा घंटे के हिसाब से बढ़ता जा रहा है। पीड़ितों के आंकड़ों के साथ, मलबे से जीवित निकाले गए लोगों की संख्या पर भी आशा की दृष्टि से देखा जा सकता है: तुर्की में अंतिम बचाए गए सात साल के मुस्तफा और एक महिला नफीज़ यिलमाज़, हैं। वे दक्षिण-पूर्व में हाटे प्रांत नूरदगी में पाए गये।  दोनों 163 घंटे तक मंलवे में फंसे थे।

बचाव कार्य

तुर्की की आपातकालीन एजेंसी ने कहा कि तुर्की संगठनों से जुड़े 32,000 से अधिक लोग 8,294 अंतरराष्ट्रीय बचावकर्ताओं के साथ खोज और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। अनुसंधान दल समय के खिलाफ दौड़ में हैं। भूकंप के केंद्र के पास तबाह तुर्की शहर कहमनमारस में, बुलडोजर के माध्यम से मलबे के पहाड़ों की खुदाई कर रहे हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में, बचाव दल ने कहा कि उनके पास सेंसर और उन्नत खोज उपकरण की कमी है, जिससे उन्हें फावड़े या अपने हाथों से काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

तुर्की में गिरफ्तारियां

इस बीच, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने भूकंप के कारण जमीन पर धराशायी हुई हजारों इमारतों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की है: वास्तव में, तुर्की के अधिकारियों ने भूकंप से प्रभावित दस प्रांतों में 100 से अधिक बिल्डरों को देश के भवन विनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। अंकारा के न्याय मंत्रालय ने अभियोजकों को 1999 के भूकंप के बाद शुरू किए गए नियमों का पालन करने में विफल "ढहने के लिए जिम्मेदार सभी लोगों" के खिलाफ मामले शुरू करने के लिए अधिकृत किया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 February 2023, 15:54