खोज

2020.10.28परमाणु हथियार, मिसाइल, युद्ध, आयुध, 2020.10.28परमाणु हथियार, मिसाइल, युद्ध, आयुध,   (Gerasimov)

रूस ने अमेरिका के साथ अहम परमाणु संधि खत्म की

नाटो सैन्य गठबंधन का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक प्रमुख परमाणु हथियार संधि को अपने देश द्वारा निलंबन की घोषणा के बाद दुनिया और खतरनाक हो गई है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाशिंगटन, बुधवार 22 फरवरी  2023 (वाटिकन न्यूज) :रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को अपने वार्षिक राष्ट्र भाषण में यह घोषणा किया कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ न्यू स्टार्ट  संधि में रूस की भागीदारी को निलंबित कर रहे हैं।

न्यू स्टार्ट वाशिंगटन और मॉस्को के बीच अंतिम शेष परमाणु हथियार कटौती सौदा है। इस पर 2010 में हस्ताक्षर किए गए थे और 2021 में इसे पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया था। यह प्रत्येक पक्ष को 1,550 लंबी दूरी के परमाणु हथियार तक सीमित करता है।

पुतिन ने दावा किया कि संधि का निलंबन रूस की आवश्यकता थी क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगी चाहते थे कि रूस, "रणनीतिक हार का शिकार हो" और अपनी परमाणु सुविधाओं के साथ दखल दे।

एक प्रतिक्रिया में, नाटो सैन्य गठबंधन के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि "अधिक परमाणु हथियार और कम हथियारों का नियंत्रण दुनिया को और खतरनाक बनाता है।"

पश्चिमी अपराधबोध का दावा

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पहली बरसी से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने मास्को में विधायकों और नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में जहां कई रूसी रहते हैं, कथित तौर पर हमलों का समर्थन करके युद्ध के लिए पश्चिम को दोषी ठहराया। पुतिन ने कहा, "उन्होंने एकतरफा तरीके से मौलिक समझौतों को तोड़ा, जिससे ग्रह पर शांति बनी रही।" “और अंत में, 2021 में, हमने आधिकारिक तौर पर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुरक्षा के संबंध में संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो को अपना मसौदा प्रस्ताव भेजा। लेकिन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर, हमें वस्तुतः इनकार मिला।”रूसी नेता ने दावा किया।

"मैं दोहराना चाहता हूँ कि यह वे [पश्चिम] युद्ध के लिए दोषी थे और हम इसे रोकने के लिए ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं।'

यूक्रेन में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन

हालांकि इससे पहले यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद से एक संप्रभु राष्ट्र पर हमला कर यूरोप के सबसे बड़े सशस्त्र संघर्ष को भड़काने का आरोप लगाया था।

जो बाइडेन ने जोर देकर कहा, "हम उन लोगों के परिवारों के साथ शोक मनाते हैं जो क्रूर और अन्यायपूर्ण युद्ध में खो गए हैं। हम जानते हैं कि आने वाले दिन, सप्ताह और साल बहुत कठिन होंगे। लेकिन रूस का उद्देश्य यूक्रेन को मानचित्र से मिटा देना था। पुतिन की जीत का युद्ध विफल हो रहा है। रूस की सेना ने उस क्षेत्र का आधा हिस्सा खो दिया है, जिस पर उसने कभी कब्जा किया था।”

उन्होंने यह भी कहा कि, "युवा, प्रतिभाशाली रूसी हजारों की संख्या में भाग रहे हैं, वे रूस वापस नहीं आना चाहते हैं।"

युद्धग्रस्त राष्ट्र को सैन्य सहायता में डेढ़ बिलियन डॉलर की घोषणा करने के बाद यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए बिडेन मंगलवार को पड़ोसी पोलैंड में एक समान संदेश देने वाले थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 February 2023, 16:01