खोज

सीरिया के अलेप्पो में भूकंप के बाद स्थिति सीरिया के अलेप्पो में भूकंप के बाद स्थिति 

सीरिया और तुर्की में भूकम्प : यूनेस्को की मदद

संयुक्त राष्ट्रीय संगठन यूनेस्को ने सोमवार को सीरिया एवं तुर्की में भूकंप के बाद दोनों देशों की मदद करने की बात कही है।

उषा मनोरमा तिरकी वाटिकन सिटी

पेरिस, 7 फरवरी 2023 (रेई) : संयुक्त राष्ट्रीय संगठन यूनेस्को ने सोमवार को सीरिया एवं तुर्की में भूकंप के बाद दोनों देशों की मदद करने की बात कही है।  

यूनेस्को के महानिदेशक औड्रे अजौले ने कहा, “मेरी हार्दिक संवेदना उन परिवारों एवं प्रियजनों के साथ है जिन्होंने अपनों को खो दिया है। मेरी सोच उन लोगों की ओर भी है जो घायल हैं और जो इससे प्रभावित हैं। हमारा संगठन अपने शासनादेश के भीतर सहायता प्रदान करेगा। ”  

संगठन ने अपने साझेदारों के साथ सम्पति के क्षतिग्रस्त होने का आरम्भिक सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सीरिया में, यूनेस्को विशेष रूप से प्राचीन शहर अलेप्पो की स्थिति के लिए चिंतित है, जो विश्व धरोहर के खतरे की सूची में है। राजधानी में भी काफी तबाही हुई है। पुराने शहर के पूर्वी टावर की दीवार ढाह गयी है और सूकों में कई इमारतों को कमजोर कर दिया है।   

यूनेस्को ने तुर्की में विश्व धरोहर स्थल ओ दियारबाकिर किले और हेवसेल गार्डन सांस्कृतिक लैंडस्केप में कई इमारतों के गिरने पर दुःख व्यक्त किया है जो रोमन, ससानीद, बीजान्टिन, इस्लामी और तुर्क काल का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। विश्व विरासत सूची में अन्य स्थल भी हैं जो उपरिकेंद्र से दूर नहीं हैं, जैसे गोबेकली टेपे, नेम्रुत डाग और टेल ऑफ अर्सलेंटेप।

यूनेस्को इन साइटों को तेजी से सुरक्षित और स्थिर करने के उद्देश्य से नुकसान की एक सटीक सूची स्थापित करने हेतु, आईसीओएमओएस जैसे अपने भागीदारों के साथ मिलकर अपने विशेषज्ञों को संगठित कर रहा है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 February 2023, 16:38