खोज

न्यूजीलैंड में चक्रवात 'गब्रिएल' से हुई तबाही न्यूजीलैंड में चक्रवात 'गब्रिएल' से हुई तबाही  (AFP or licensors)

न्यूजीलैंड में चक्रवात 'गब्रिएल' ने कहर बरपाया है

न्यूजीलैंड में चक्रवात 'गब्रिएल' कम से कम 11 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग इसके चपेट में आ गये हैं। देश में आपातकाल की स्थिति है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वेलिंगटन, सोमवार 20 फरवरी  2023 (वाटिकन न्यूज)  :  न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और इसकी चपेट में आये सैंकड़ों लोगों के घर धराशायी हो गये हैं। भारी बारिश के कारण नदियों में बाढ़ आ गई, घरों और कृषि भूमि को नष्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो में बाढ़ के पानी के कम होने का इंतजार करते हुए घरों और कार्यस्थलों की छतों पर जीवित बचे लोगों को दिखाया गया है।

एक सप्ताह पहले न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप पर आए एक चक्रवात के बाद हॉक की खाड़ी में बाढ़ आई थी। आये बाढ ने नदियों के किनारों को तोड़ दिया, घरों को नष्ट कर दिया। जिन स्थानों पर पानी कम हो गया है, वहां घर मिट्टी से भर गए हैं और निर्जन हैं।

 न्यूज़ीलैंड के प्रधान मंत्री, क्रिस हिपकिंस ने राहत कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,"आपातकालीन सेवा कर्मियों और देश के लोगों ने हम सभी को गौरवान्वित किया है," “बहुतों ने खुद को पूरी तरह से थका देने तक काम किया है। पिछले सप्ताह का तनाव और थकान स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।”

बाढ़ ने कस्बों को नष्ट कर दिया।

परित्यक्त घरों को लूटे जाने के बाद सैकड़ों अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को इस क्षेत्र में भेजा गया। भूस्खलन से सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, और फसलें नष्ट हो गई हैं। फलों के किसानों को बर्बाद फसल का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूजीलैंड ने देश के इतिहास में केवल तीसरी बार आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है। ऑकलैंड में बारिश के कुछ हफ्ते बाद ही अचानक बाढ़ आ गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। न्यूजीलैंड के जलवायु मंत्री ने कहा कि वर्तमान आपदा इसलिए है क्योंकि जलवायु परिवर्तन से विनाशकारी तूफानों की आवृत्ति बढ़ रही है।

इस बीच, ऑकलैंड के काथलिक धर्माध्यक्ष स्टीव लोवे ने मदद की अपील शुरू की है। ऑकलैंड धर्मप्रांत द्वारा समर्थित एक सामाजिक सहायता एजेंसी ‘काथलिक केरिंग फाउंडेशन’, बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आश्रय और कपड़े प्रदान करने के लिए दान ले रही है।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 February 2023, 16:33