खोज

यूक्रेन पर रूसी हमले यूक्रेन पर रूसी हमले  (AFP or licensors)

संघर्षों ने यूक्रेन के शहर और उसके लोगों को तबाह कर दिया

यूक्रेन के तबाह पूर्वी शहर बखमुत के आसपास भारी लड़ाई की सूचना मिली है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

एक घायल व्यक्ति सदमे में है। सैनिक प्राथमिक उपचार प्रदान करते हैं। उसका एक हाथ टूट गया है और पैर बुरी तरह जख्मी है। उसने बतलाया कि कैसे एक विस्फोट के बाद वह अपने गैरेज में पड़ोसी को देखने के लिए दौड़ा था। लेकिन तभी एक और धमाका हुआ और वह घायल हो गया। सैनिकों ने उन्हें एक अस्पताल तक पहुँचने में मदद की।

लड़ाई से आहत बखमुत में यही दैनिक जीवन है, एक ऐसा शहर जो कभी अपनी शानदार अंगुरी के लिए प्रसिद्ध था।

अब मास्को के सैनिक, रूसी आक्रमण की पहली वर्षगांठ और यूक्रेनी सैनिकों के लिए और अधिक पश्चिमी हथियारों के आने की उम्मीद से पहले इस पूर्वी शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक किला?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बखमुत को "हमारा किला" कहा है। जबकि रूसी सेना पिछले छह महीने से शहर पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है।

लेकिन धैर्य समाप्त हो रहा है। मास्को अब अधिक तीव्र हमले की इच्छा रखता है, जिससे नागरिकों और सैनिकों की और भी अधिक पीड़ा हो।

रूस के लिए बखमुत का रणनीतिक महत्व विवादित है। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि मास्को अपने कब्जे को पूर्व में यूक्रेनी आपूर्ति लाइनों को काटने के एक तरीके के रूप में देखता है। यह पास के बड़े शहरों क्रामटोरस्क और स्लोवियांस्क की ओर जाने का प्रवेश द्वार भी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक परिसर की गंभीर रूप से आवश्यक ऊर्जा सुविधाओं पर भी "बड़े पैमाने पर हमला" किया।

फिर भी युद्ध जीतना रूस की अपेक्षा से अधिक चुनौतीपूर्ण है। यहां तक ​​कि रूस के कुख्यात वैगनर भाड़े के समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन ने भी अब कहा है कि रूस को पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों को पूरी तरह से नियंत्रित करने में दो साल लग सकते हैं।

मॉस्को ने एक बार कहा था कि उन दो क्षेत्रों पर कब्जा करना और उन्हें बनाए रखना इस विनाशकारी युद्ध का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य था, जिसमें पहले ही हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 February 2023, 17:10