खोज

यूक्रेन में युद्ध यूक्रेन में युद्ध  (AFP or licensors)

यूक्रेन ने युद्ध में '100 से अधिक रूसियों' को मारा, कुछ ने किया आत्मसमर्पण

यूक्रेन ने अपने पूर्वी डोनेस्क में एक दिन की लड़ाई में 109 रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है, जबकि 188 रूसियों को घायल कर दिया है। हताहतों की खबर, जिसकी मास्को ने पुष्टि नहीं की है, यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर रूसी हमलों में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने के बाद आई।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

कीव, शनिवार 28 जनवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : तीव्र लड़ाई में पोलैंड ने मदद की है और अन्य ने युद्धग्रस्त राष्ट्र को अधिक वेस्टन युद्धक टैंकों की डिलीवरी की घोषणा की है, जाहिर तौर पर कुछ रूसी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया है।

पूर्वी डोनेस्क में एक दिन की लड़ाई में कुछ रूसी सैनिक भागना चाहते हैं। शुक्रवार को फ़ुटेज उभर कर सामने आया, जिसमें सैनिक यूक्रेनियाई सरेंडर हॉटलाइन को कॉल कर रहे हैं। एक सैनिक ने कहा, "मैं अकेला नहीं हूँ; सैनिकों का एक समूह आत्मसमर्पण करना चाहता है।" उसने खेरसॉन क्षेत्र से कॉल करने का दावा किया। उसने ये भी कहा, “हमें यूक्रेन में दस साल तक कैद कर सकता है।"

हॉटलाइन की महिला डिस्पैचर ने उसे शांत करने की कोशिश की, तब उसने यह भी पूछा कि क्या उन्हें पीटा जाएगा या फिल्माया जाएगा और क्या उन्हें अपने घुटनों पर जाना होगा।

उसने कहा कि "यदि वह स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करता है तो उसे युद्ध के मैदान से बंदी बनाया जाएगा।" आखिरकार, उसे "यूक्रेन, जर्मनी और नीदरलैंड में राजनीतिक शरण मिल सकती है।"

आत्मसमर्पण की हॉटलाइन कॉल पोलैंड सहित पश्चिमी युद्धक टैंकों की अधिक डिलीवरी से पहले आती है।

पोलिश प्रधान मंत्री माटेउज़ मोराविकी ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को 14 जर्मन निर्मित लेओपार्ड 2 टैंक सहित अतिरिक्त 60 टैंक भेजेगा। माटेउज़ मोराविकी ने नोट किया कि जर्मनी द्वारा यूक्रेन में लेओपार्ड 2 टैंक भेजने और अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए दबाव डालने के बाद वारसॉ ने खुद को कीव के सहयोगियों में से एक के रूप में प्रस्तुत किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 January 2023, 16:08