खोज

देश में जारी हिंसा के विरुद्ध कॉन्गो गणराज्य के ख्रीस्तीयों का विरोध प्रदर्शन, 04.12.2022 देश में जारी हिंसा के विरुद्ध कॉन्गो गणराज्य के ख्रीस्तीयों का विरोध प्रदर्शन, 04.12.2022 

रिपोर्टः कॉन्गो में विद्रोहियों द्वारा 131 की हत्या

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में अशांति और हिंसा जारी है, जहाँ जनवरी के अंत में संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा भी निर्धारित है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में ग्रामीणों पर हुए हमले में कम से कम 131 नागरिक मारे गए थे।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

कॉन्गो, शुक्रवार, 9 दिसम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज़): कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में अशांति और हिंसा जारी है, जहाँ जनवरी के अंत में संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा भी निर्धारित है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में ग्रामीणों पर हुए हमले में कम से कम 131 नागरिक मारे गए थे।

विद्रोहियों एवं सरकार के बीच अनबन

नवंबर के अंत में किशिशे और बम्बो के गांवों में हुई हिंसा के बारे में व्यापक अटकलें लगाई जा रही थीं। अब, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उक्त दो गांवों में नरसंहार विद्रोहियों पर मौजूदा सरकार के हमले का प्रतिशोध प्रतीत होता है।

संयुक्त राष्ट्र की तरह, सरकार ने एम 23 विद्रोही समूह पर नरसंहार का आरोप लगाया है, जिसने आरोपों को निराधार बताते हुए ज़िम्मेदारी को खारिज़ कर दिया है।

प्रतिशोध

रिपोर्ट में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 102 पुरुषों, 17 महिलाओं और 12 बच्चों को एम 23 द्वारा 'नागरिक आबादी के खिलाफ प्रतिशोध के हिस्से के रूप में' अन्धाधुन्ध ढंग से मार डाला गया था।

राजकीय महान्यायवादी द्वारा गिरजाघर और अस्पताल में बच्चों की हत्या के अत्याचार की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है।

कांगो की सेना और एक तुत्सी विद्रोही समूह एम 23 के बीच विगत कई माहों से लड़ाई जारी है और ऐसा सम्भव है कि इस लड़ाई के चलते नवंबर महीने में सम्पन्न अस्थिर संघर्ष विराम समझौते की संभावना भंग हो सकती है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 December 2022, 11:07