खोज

यूरोपीय संसद में सखारोव पुरस्कार समारोह, 14.12.2022 यूरोपीय संसद में सखारोव पुरस्कार समारोह, 14.12.2022  

यूक्रेन के लोगों को सखारोव पुरस्कार

फ्राँस के स्ट्रासबुर्ग शहर स्थित यूरोपीय संसद के मुख्यालय में 14 जनवरी को सखारोव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें इस वर्ष यूक्रेन के युद्ध पीड़ितों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

स्ट्रासबुर्ग, शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2022 (रेई, वाटिकन रेडियो): फ्राँस के स्ट्रासबुर्ग शहर स्थित यूरोपीय संसद के मुख्यालय में 14 जनवरी को सखारोव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें इस वर्ष यूक्रेन के युद्ध पीड़ितों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।    

विचारों की स्वतंत्रता सम्मानित

सोवियत भौतिक विज्ञानी आन्द्रे सखारोव को समर्पित 1988 में स्थापित सखारोव पुरस्कार विचारों की स्वतंत्रता के लिए दिया जानेवाला यूरोपीय संघ का सर्वोच्च पुरस्कार है जो मानवाधिकारों की सुरक्षा हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिये किसी व्यक्ति अथवा किसी संगठन को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता

इस वर्ष यूक्रेन के लोगों को सखारोव पुरस्कार से नवाज़ा गया। रूसी आक्रमण के उपरान्त मौत के शिकार यूक्रेनी लोगों के लिये समारोह के अवसर पर यूरोपीय संसद में एक मिनट का मौन धारण किया गया, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्सी ने आनलाईन अपना सन्देश प्रसारित किया।

यूरोपीय संघ यूक्रेन के क़रीब

यूरोपीय संसद की अध्यक्षा रोबेर्ता मेत्तसोला द्वारा पुरस्कार समारोह का उदघाटन किया गया जिन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यूक्रेनी लोगों का प्रतिरोध प्रेरणा का स्रोत है: यूक्रेनी नागरिकों ने "टैंकों के आगमन में देरी करने के लिए ख़ुद का बलिदान कर दिया" और "अपने गर्व के एकमात्र हथियार द्वारा उन्होंने रूसी सेना का सामना किया"।

मेत्तसोला ने कहा कि यूरोप का सन्देश स्पष्ट है कि वह यूक्रेन के साथ है। उन्होंने कहा, “हम यूक्रेन के साथ हैं और अपने इस निर्णय पर अटल हैं, क्योंकि यूक्रेन के लोग न केवल अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, बल्कि उन मूल्यों के लिए भी लड़ रहे हैं जिनपर यूरोपीय संघ की नींव टिकी है। इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए, "यूरोपीय संघ यूक्रेन को वित्तीय, मानवीय और सैन्य सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 December 2022, 11:29