खोज

लेबनान के प्रधान मंत्री नजीब मिकाती लेबनान के प्रधान मंत्री नजीब मिकाती  

लेबनान प्रधानमंत्रीः देश में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु सुधारों की जरुरत

लेबनान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री का कहना है कि देश की चरमराती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए व्यापक सुधार महत्वपूर्ण हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बेरुत, सोमवार 26 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : यह लेबनान में मुख्य रूप से बुरी खबरों का वर्ष रहा है। लेकिन एक दुर्लभ सकारात्मक शीर्षक तब आया जब लगातार दो वर्षों की तीव्र मंदी के बाद नए आंकड़ों ने मामूली वृद्धि दिखाई। लेबनान के प्रधान मंत्री, नजीब मिकाती ने पर्यटन क्षेत्र से राजस्व में वृद्धि और विदेशों में रहने वाले लेबनानियों के प्रेषण को श्रेय दिया।

इस साल पहले नौ महीनों में छुट्टी मनाने वालों की संख्या में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें क्रिसमस और नए साल के मौसम में ज्यादा पर्यटकों के आने का अनुमान है।

लेबनान एक चौराहे पर

मिकाती ने कहा कि लेबनान अब "एक चौराहे पर है - यह या तो लंबे समय से प्रतीक्षित आर्थिक पुनरुद्धार की शुरुआत या एक निराशाजनक गिरावट को चिह्नित करेगा।"

इस सप्ताह की शुरुआत में लेबनानी पाउंड अमेरिकी डॉलर के नए ऐतिहासिक निम्न स्तर पर गिर गया। देश को अभी भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ एक समझौते पर पहुंचने और राष्ट्र को अपने पैरों पर वापस लाने में मदद करने के लिए अरबों डॉलर की सहायता के लिए आवश्यक सुधारों को पूरा करने की आवश्यकता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 December 2022, 17:39