खोज

कांगो के सैन्यकर्मी एम23 विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक शस्त्रागार साइट के पास से गुज़रते हुए कांगो के सैन्यकर्मी एम23 विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक शस्त्रागार साइट के पास से गुज़रते हुए 

कार्डिनल अंबोंगो: 'डीआरसी में यह हत्या कब तक जारी रहेगी?'

कांगो के कार्डिनल फ्रिडोलिन अंबोंगो ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में चल रही हिंसा, इसे रोकने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की विफलता और संत पापा फ्राँसिस की आगामी यात्रा के बारे में वाटिकन न्यूज़ से बात की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 10 दिसंबर 2022 (वाटिकन न्यूज) : हाल के दिनों में, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में हिंसा का प्रकोप और बढ़ गया है। किंशासा के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल फ्रिडोलिन अंबोंगो बेसुंगु हाल ही में कार्डिनल परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रोम आये थे और वहाँ की स्थिति के बारे में वाटिकन न्यूज 'ओलिवियर बोनेल से बात की।

साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद करने में विफलता, राष्ट्रीय एकता के पक्ष में कांगो के धर्माध्यक्षों के प्रयास और संत पापा फ्राँसिस की आगामी यात्रा के बारे में साझा किया।

हिंसा का इतिहास

कार्डिनल ने कहा कि हाल के हमले देश के पूर्व में संघर्ष के लंबे इतिहास में केवल नवीनतम प्रकरण हैं। वहां हिंसा और "रक्तपात" सशस्त्र समूहों के कारण है और यह "लगभग तीन दशकों से चली आ रही है।"

उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार, रवांडा और युगांडा की सरकारें विद्रोही समूहों का समर्थन कर रही हैं।

कार्डिनल ने देश के पश्चिम में बिगड़ती स्थिति पर भी चर्चा की, जो उन्होंने कहा, "राज्य सरकार की अनुपस्थिति" का सवाल है।

"जहां राज्य सरकार अनुपस्थित है, वहां अन्य ताकतें हैं जो सत्ता संभालती हैं। फिलहाल, इस इलाके में मौत और वीरानी बोने वाले ठगों का गिरोह इस अव्यवस्था का फायदा उठा रहे हैं।

"कांगो के धर्माध्यक्ष खुद से सवाल पूछ रहे हैं: यह हत्या कब तक जारी रहेगी?"

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की विफलता

"मेरे दृष्टिकोण से," कार्डिनल अंबोंगो ने कहा, "मेरे लोगों के साथ रहते हुए, मैंने यह दुखद अवलोकन किया है कि पूर्व में जो कुछ हुआ है उसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय सहभागी है, हर कोई जानता है कि वहाँ क्या हो रहा है, लेकिन वे नहीं देखने का नाटक करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने देश में संयुक्त राष्ट्र के शांति सेना, मोनुस्को की आलोचना करते हुए कहा कि यह एम23 विद्रोही समूह के सामने "शक्तिहीन" था।

"मोनुस्को ने स्वीकार किया है कि यह एम23 के खिलाफ शक्तिहीन है, क्योंकि एम23 के पास अधिक परिष्कृत हथियार हैं," उन्होंने कहा कि सभी संयुक्त राष्ट्र एक साथ हैं और वे सशस्त्र पुरुषों के एक छोटे समूह के खिलाफ शक्तिहीन हैं। यह समझ से बाहर है।

विभाजन के खिलाफ कांगो के धर्माध्यक्ष

कार्डिनल ने "विखंडन" या देश के छोटे राज्यों में विभाजन के खतरे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा। "मुझे विश्वास है कि कांगो राष्ट्र खतरे में है," "पूर्व में संघर्षों के पुनःशुरुआत के साथ, विशेष रूप से एम23 के साथ, हमें [कांगो के धर्माध्यक्ष] अब स्पष्ट हो गया है कि बाहरी ताकतें हैं जो वास्तव में हमारे देश को छोटे राज्यों में तोड़ना चाहती हैं।"

उन्होंने कहा कि, इस खतरे के जवाब में, कांगो के धर्माध्यक्षों ने हाल ही में राष्ट्रीय एकता की अपील करते हुए एक पत्र जारी किया, जिसे उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली थी।

उन्होंने कहा, "मैं यह जानकर विशेष रूप से खुश हूँ कि पिछले रविवार को, देश के सभी धर्मप्रांतों में, सभी बड़े शहरों में, न केवल काथलिकों द्वारा, बल्कि प्रोटेस्टेंट समुदायों द्वारा भी और अच्छी इच्छा वाले सभी पुरुषों और महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने धर्माध्यक्षों के आह्वान का जवाब दिया।”

"हमें उम्मीद है कि यह मार्च प्रदर्शन लाभकारी होगा और लोगों को जागरुक बनायेगा।"

संत पापा फ्राँसिस की आगामी यात्रा

अंत में, कार्डिनल अंबोंगो ने संत पापा फ्राँसिस की राष्ट्र की आगामी यात्रा पर चर्चा की, जो 31 जनवरी से 3 फरवरी 2023 के लिए निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा, "संत पापा का आगमन, जिसकी घोषणा पिछले शुक्रवार को की गई थी, कांगो के लोगों द्वारा उनके रास्ते में आने वाली हजारों बुरी खबरों के बीच अच्छी खबर के रूप में स्वागत किया गया।"

उन्होंने कहा कि संत पापा की यात्रा की प्राथमिक भूमिका प्रेरितिक होगी।

“संत पापा फ्राँसिस सबसे पहले, एक चरवाहे के रूप में पीड़ित लोगों को सांत्वना देने आ रहे हैं। यही पहला उद्देश्य है और सबसे बढ़कर यही है कि लोग इन कष्टों के बीच, इन क्लेशों के बीच यही चाहते हैं।”

"यहाँ कम से कम कोई है जो उनसे मिलने आ रहा है, उन्हें धमकाने के लिए नहीं, उन्हें शिकार करने के लिए नहीं जैसा कि पूर्व में होता है, लेकिन उन्हें आराम देने आ रहे हैं, उनके मूल्य, उनकी मानवीय गरिमा की पुष्टि करने के लिए आ रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

कार्डिनल ने कहा "हम यह भी उम्मीद करते हैं कि इस यात्रा के माध्यम से, संत पापा के कड़े शब्दों के माध्यम से, युद्ध जारी रखने के बजाय जिम्मेदार लोग अपने होश में आ पायेंगे।"

इसके अलावा, अपनी यात्रा के दौरान संत पापा युवाओं के एक समूह से मुलाकात करेंगे। यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, , क्योंकि सभी संघर्षों में "युवा लोगों को ही हेरफेर किया जाता है, युवा लोगों को ही दूसरों को मारने के लिए हथियार दिए जाते हैं।"

कार्डिनल अंबोंगो ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि डीआर कांगो के युवा "संत पापा के शब्दों को सुन सकते हैं और कांगो के भविष्य, अपने स्वयं के भविष्य" पर विचार कर सकते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 December 2022, 16:23