सुपर मर्केट फाईरिंग में 6 मरे
दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, गुरूवार, 24 नवम्बर 2022 (रेई) अमेरीका के वर्जीनिया में मंगलवार रात को स्थानीय समय के अनुसार 10 बजे हुई एक हथियारबंध व्यक्ति की गोलीबारी में करीबन 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह घटना अमेरीकी राज्य वर्जीनिया के चेसापीक में एक वॉलमार्ट के अंदर हुई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति दुकान में प्रबंधक है।
विदित हो कि अमेरिका में हथियार गोलीबारी का एक लम्बा इतिहास है। इस कड़ी में विगत एक सप्ताह पहले ही एक बंदूकधारी ने कोलोराडो के एक एजीबीटीक्यू नाइट क्लब में अंधाधुन गोली बारी की जिसमें 5 लोगों मारे गये जबकि करीबन 20 लोग घायल हो गये।
धर्माध्यक्षगण हथियार के विरूध
संयुक्त राज्य अमेरिका के धर्माध्यक्षों ने अमेरीका में बंदूक कानूनों की आलोचना की है जो अमेरिकावासियों को हथियार रखने का अधिकार प्रदान करता है। कार्डिनल ब्लेज़ क्यूपिच, शिकागो के महाधर्माध्यक्ष ने कई बार इस बात पर जोर दिया है कि राष्ट्र के संविधान में निहित “हथियार रखने का अधिकार” कभी भी मानव जीवन से अधिक महत्वपूर्ण नहीं होगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा है कि यह राजनीतिक नेताओं का अधिकार और कर्तव्य है कि वे जन सामान्य के जीवन की रक्षा करें।
संत पापा फ्रांसिस ने भी 25 मई, 2022 को अपने आमदर्शन समारोह में हथियारों की अंधाधुंध तस्करी को समाप्त करने का आह्वान किया है। उनकी यह अपील टेक्सास के उवाल्डे शहर में भीषण गोलीबारी की घटना के बाद आई जहां एक प्राथमिक विद्यालय में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में 21 लोग मारे गये थे, जिसमें 19 बच्चे और दो वयस्क शामिल थे।
उस दुखद क्षण की याद करते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने जोर देकर कहा कि लोगों को यह सुनिश्चित करते हुए इस बात पर ध्यान देने की जरुरत है कि पुनः इस तरह की त्रासदी कभी न हो।
कोई मौत उचित नहीं
अमेरीका में बीमारी से सुरक्षा और रोकथाम केन्द्र के आंकड़ों अनुसार सन् 2020 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 43% मौतें बंदूक से संबंधित हैं जिसमें मारने वालों की संख्या 19,384 है। यह आंकड़ा 2019 से 34% से अधिक की बढ़ोत्तरी और पिछले दशक में 75% की वृद्धि को दर्शाता है।
आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि अधिकांश हत्याएं, 79%, बंदूकों से की गईं। और चौंकाने वाली बात यह है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में हर दिन करीबन 53 लोग एक बन्दूक के शिकार होते हैं जो अपने में बहुत ही अधिक है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here