खोज

डोनेस्क क्षेत्र  मेंबाखमुट शहर युद्ध से तबाह डोनेस्क क्षेत्र मेंबाखमुट शहर युद्ध से तबाह 

दक्षिणपूर्वी यूक्रेन से हिरासत में लिए गए दो पुरोहितों के लिए चिंता

दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के बंदरगाह शहर बर्डियांस्क में सेवारत दो पुरोहितों को रूसी प्रशासन ने एक आतंकवादी कृत्य की तैयारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया और एक पूर्व-परीक्षण निरोध केंद्र में हिरासत में लिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बर्डियांस्क, बुधवार 30 नवम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : यूक्रेनी रिडेम्प्टोरिस्ट पुरोहित फादर इवान लेवित्स्की और फादर बोहदान हेलेटा रूसी सेनाओं द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद से हिरासत में हैं, जो उन पर विध्वंसक गतिविधियों का आरोप लगाते हैं।

वे दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के बंदरगाह शहर बर्डियांस्क में अपनी सेवा दे रहे थे और कथित तौर पर खुद को आतंकवादी कार्रवाई की तैयारी के आरोप में रूसी प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक पूर्व-परीक्षण निरोध केंद्र में पाते हैं।

फरवरी 2022 में अपने आक्रमण के बाद से रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया क्षेत्र में बर्डियांस्क है।

पोंटिफिकल फाउंडेशन एड टू द चर्च इन नीड को भेजे गए एक बयान में कहा गया है, "रूसी सेनिकों द्वारा हिरासत में लिए गए रिडेम्प्टोरिस्ट पुरोहितों ने ग्रीक-काथलिक और लैटिन-रीति काथलिक पल्लियों में प्रेरितिक सहायता प्रदान की और कब्जे वाले क्षेत्रों में बचे हुए कुछ लोगों में से हैं।"

डोनेस्क के यूक्रेनी ग्रीक-काथलिक एक्सार्चेट के धर्माध्यक्ष स्टीफन मेनिओक के अनुसार, जिन्होंने बयान पर हस्ताक्षर किया, पुरोहितों पर लगाया गया आरोप "निराधार और अवैध" है।

बर्डियांस्क शहर में कुंवारी मरिया के जन्म को समर्पित गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर इवान लेविट्स्की और फादर बोहदान हेलेटा को कथित तौर पर बर्डियांस्क के एक प्री-ट्रायल डिटेंशन सेंटर में कैद किया गया था।

एसीएस को भेजे बयान में कहा गया है कि पुरोहितों पर हथियार और विस्फोटक रखने का झूठा आरोप लगाया गया है।

धर्माध्यक्ष मेनिओक ने कहा, "पुरोहित तीन साल से अधिक समय से पल्ली में हैं और सभी के लिए शांति के संदेश की घोषणा करते हुए वैध रूप से स्थानीय पल्ली में अपनी प्रेरितिक सेवा दे रहे हैं।"

बुनियादी मानवाधिकारों का हनन

दो पुरोहितों के खिलाफ आरोपों को तुरंत डोनेट्स्क के एक्सार्चेट द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था और तुरंत उनकी "शीघ्र रिहाई" की मांग की थी।

वाटिकन रेडियो की स्वितलाना डुकोविच के साथ एक साक्षात्कार में, एक्सार्चेट के सहायक धर्माध्यक्ष, मक्सिम रयाबुखा ने दो पुरोहितों के लिए "मानव अधिकारों के मौलिक सिद्धांतों का पूर्ण खंडन" के रूप में वर्णन किया, जो "कानूनी रूप से" तीन साल से अधिक समय से अपनी सेवा दे रहे थे।

उन्होंने कहा, "उन्हें गिरफ्तार किया गया और फिर उनके निवास और गिरजाघऱ की तलाशी ली गई और फिर बहाना खोजने के लिए, उन्होंने छिपी हुई किताबों और हथियारों की कहानी का आविष्कार किया। डर को बढ़ावा देने के लिए ये गढ़ी हुई कहानियाँ हैं, क्योंकि समाचार स्पष्ट रूप से क्षेत्र के सभी काथलिक विश्वासियों को भी प्रभावित करता है"।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 November 2022, 15:29