खोज

प्रवासियाों का दल प्रवासियाों का दल 

अमेरिकाः प्रवासन में तेजी से वृद्धि

अमेरिकी देशों से प्रवासन में बाढ़-सी वृद्धि वहीं प्रवासियों का मानव तस्करों के हाथों में फंसने का भय बढ़ा।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 24 अक्तूबर 2022 (रेई) संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वेनेजुएला, निकारागुआ और क्यूबा में आर्थिक स्थिति में आयी गिरावट ने, इस वर्ष सितंबर के महीने तक प्रवासियों के पलायन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, यह प्रवासियों को तस्करों की बाहों में धकेल की एक बड़ी समस्या उत्पन्न करती है।

इस वर्ष अब तक संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से सीमा पार करने के माध्यम सबसे अधिक वार्षिक पलायन देखा गया है। सितंबर के अंत तक, अमेरीकी सीमा क्षेत्र की सुरक्षा गश्ती बल ने लगभग 2.4 मिलियन प्रवासियों को रोका है। 

यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इस प्रवासन के बाढ़ में अधिकतर लोग वेनेजुएला, निकारागुआ और क्यूबा के हैं जो देश में उत्पन्न हुई आर्थिक गंभीर स्थिति के कारण प्रवासन हेतु वाध्य हैं।

जनसंख्या बदलाव

अमेरिकी सरकार ने केवल 24,000 वेनेजुएला वासियों को अस्थायी रूप से स्वीकार करने की सहमति जताई है, बशर्ते वे ऑनलाइन आवेदन करें, उनके पास वित्तीय सहायता के लिए एक प्रायोजक हो और जो हवाई यात्रा करने में सक्षम हों। इनमें हजारों ऐसे हैं जो इन सक्त आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं।

प्रवासन की चाह रखने वाले बहुत से प्रवासी ऐसे हैं जो तस्करों पर अपना विश्वास रखते हैं, जो अक्सर नशीली दवाईयाँ बेचने वालों समूहों में काम करते हैं। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा बल के आंकड़े तीव्र दुर्दशा को दर्शाते हैं जो महीने दर महीने काफी खराब होती जा रही है।

हालांकि, इस जनसंख्या में हो रही बढ़ोतरी और बदलाव को संबोधित करने के लिए कोई समग्र रणनीति नहीं बनाई गई है, जो एक पूर्ण संकट के रूप में विकसित हो रहा है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 October 2022, 17:31