खोज

इथोपिया की महिलाएँ भोजन पाने के लिए लाईन में खड़ी इथोपिया की महिलाएँ भोजन पाने के लिए लाईन में खड़ी 

इथियोपियाई सेना ने टाइग्रे में तीन शहरों पर कब्जा कर लिया

इथियोपियाई सेना ने उत्तरी टाइग्रे क्षेत्र में विद्रोही बलों से तीन शहरों पर नियंत्रण कर लिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

यह उपलब्धि टाईग्रे के विद्रोहियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ संघीय बलों द्वारा संघर्ष के पुनः बढ़ते खतरे की घंटी के बीच मिली है। इससे पहले, इथोपियाई राष्ट्रीय रक्षा बल ने शहरी क्षेत्रों में संघर्ष किये बिना शायर, अलमाता और कोरम के शहरों पर नियंत्रण कर लिया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में, अफ्रीकी संघ के प्रमुख ने क्षेत्र में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया था।

मौसा फकी महामत ने मानवीय सेवाओं को फिर से शुरू करने का आग्रह किया था। साथ ही, अमेरिकी विकास एजेंसी यूएसएआईडी प्रमुख सामंथा पावर ने इथियोपियाई संघीय बलों और इरिट्रिया रक्षा बलों (ईडीएफ) द्वारा संयुक्त आक्रमण को रोकने का आह्वान किया था।

इथियोपिया के सरकारी बल 2020 के अंत से टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (टीपीएलएफ) विद्रोहियों के साथ लड़ने में शामिल हैं।

पिछले दो वर्षों में, संघर्ष ने हजारों नागरिकों की जान ली है और इसे लाखों विस्थापित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी संघ के नेतृत्ववाली शांति वार्ता होने की उम्मीद थी, लेकिन बैठक के स्थगित होने के बाद इसकी कोई तारीख तय नहीं की गई है, जाहिर तौर पर यह तार्किक समस्याओं के लिए है।

युद्ध छिड़ने के बाद से टाइग्रे क्षेत्र काफी हद तक अलग-थलग पड़ गया है, जिससे 50 लाख से अधिक लोग बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाओं के बिना रह गए हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 October 2022, 16:32