खोज

संयुक्त राष्ट्र संग की बैठक संयुक्त राष्ट्र संग की बैठक 

संयुक्त राष्ट्र दिवसः नई आशा और दृढ़ विश्वास

संयुक्त राष्ट्र संघ की 77वीं स्थापना दिवस के अवसर पर इसके महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संग में नए सिरे से आशा और दृढ़ विश्वास हेतु प्रतिबद्धत एक आह्वान किया।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 24 अक्तूबर 2022 (रेई) संयुक्त राष्ट्र संग की 1945 में हुई अपनी स्थापना के उपरांत 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, एंटोनियो गुटेरेस ने संग में नए सिरे से आशा और दृढ़ विश्वास हेतु प्रतिबद्धत एक आह्वान किया, क्योंकि इसकी के माध्यम संयुक्त राष्ट्र संघ मानवता की सेवा में अपना योगदान दे सकती है।

24 अक्टूबर, संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र नियमों के 1945 में लागू होने की वर्षगांठ को चिह्नित करता है। संयुक्त राष्ट्र का जन्म, सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों सहित इसके अधिकांश हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा इसके संस्थापक दस्तावेज के अनुसमर्थन के साथ द्वितीय विश्व युद्ध की राख से हुआ था ।

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना दिवस 2022 के एक संदेश में, महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यह एक जगह है जहां दुनिया के राष्ट्र इकट्ठे हो सकते हैं, आम समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं और साझा समाधान ढूंढ सकते हैं। वे “आशा के प्रवर्तक” बनते हुए “वैश्विक संघर्ष से परे वैश्विक स्तर पर विकास हेतु सहयोग” का माध्यम बन सकते हैं।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि आज यह संघ एक कठिन परीक्षा के दौर से होकर गुजर रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन राष्ट्र संघ का संगठन ऐसे ही दौर के लिए तैयार किया गया है। “आज, पहले से कहीं अधिक, हमें दुनिया के हर कोने में संयुक्त राष्ट्र नियमों और सिद्धांतों को पहल करने की जरूरत है।”

दुनिया में संयुक्त राष्ट्र संघ की आवश्यक प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए, महासचिव ने कहा कि संगठन “शांति को बढ़ावा दे रहा है जिससे संघर्षों को समाप्त किया जा सके, जो जीवन, भविष्य और वैश्विक प्रगति को खतरे में डालते हैं।”

विदित हो कि संयुक्त राष्ट्र दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जहाँ इसके सामान्य कार्यविधि को बढ़ाने और संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और सिद्धांतों की पुष्टि करने का अवसर प्राप्त होता है जो विगत 77 वर्षों से संगठन के लिए मार्गदर्शन की विषयवस्तु है। 

गरीबी, असमानता को कम करना

अपने संदेश में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव श्री गुटेरेस ने गरीबी और असमानताओं को कम करने और सतत विकास लक्ष्यों को बचाने के लिए काम करने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया। संयुक्त राष्ट्र ग्रह की सुरक्षा के लिए भी काम कर रहा है, जिसमें “जीवाश्म ईंधन के लिए हमारी निर्भरता को तोड़ना और नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति की शुरूआत करना” शामिल है।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे संगठन “महिलाओं और लड़कियों के लिए अवसर और स्वतंत्रता के पैमाने को संतुलित करते हुए” सभी के लिए मानवाधिकार सुनिश्चित कर रहा है।

“हम संयुक्त राष्ट्र दिवस की याद करते हैं,”  श्री गुटेरेस ने कहा, "आइए हम अपनी आशा और दृढ़ विश्वास को नवीनीकृत करें क्योंकि जब हम वैश्विक एकजुटता में कार्य करते तो हम मानवता को एक गहन सहायता प्रदान कर सकते हैं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 October 2022, 17:10