खोज

यांगोन के इनसेन जेल के प्रवेश द्वार पर कई बम धमाके यांगोन के इनसेन जेल के प्रवेश द्वार पर कई बम धमाके 

म्यांमार की जेल में विस्फोटों में कम से कम आठ की मौत

म्यांमार की राजधानी यांगून में इनसेन जेल के प्रवेश द्वार के पास पार्सल बमों के कारण हुए विस्फोटों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

म्यांमार, बृहस्पतिवार, 20 अक्टूबर 2022 (रेई) ˸ म्यांमार के यांगून शहर की एक जेल में हुए विस्फोट में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। यांगून में इनसेन जेल के मेल काउंटर पर धमाका हुआ।

स्थानीय समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि मृतकों में जेल अधिकारी और आगंतुक शामिल हैं।

एक चश्मदीद के हवाले से कहा गया कि विस्फोटों के बाद सैनिकों ने गोलियाँ चलाईं।

इनसेन जेल में लगभग 10,000 कैदी हैं, जिनमें म्यांमार के शासन के विरोधी भी शामिल हैं।

उन्हें पिछले साल एक सैन्य तख्तापलट के बाद जेल में डाल दिया गया था, जिसने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की के नेतृत्ववाली सरकार को बदल दिया था।

लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को रखा गया

इस प्रकार जेल म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के लिए एक केंद्रबिंदु है।

उनका संघर्ष हिंसक हो गया है। सैन्य अधिग्रहण के बाद से यांगून को लगातार बम और बंदूक हमलों का सामना करना पड़ा है।

अधिकांश हमले सेना के साथ सहयोग करने के संदिग्ध व्यक्तियों को लक्षित करने के लिए प्रतीत होते हैं।

इस बीच बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने कहा कि म्यांमार में संघर्ष लोगों को उनके घरों से निकालने के लिए मजबूर कर रहा है।

1.3 मिलियन आईडीपी

लगभग 1.3 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित लोग हैं, जिनमें से अधिकांश ने पिछले साल सैन्य अधिग्रहण के बाद अपना घर छोड़ दिया था।

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से समस्याएँ बढ़ रही हैं। खाद्य एवं कृषि संगठन ने कहा कि फसल में गिरावट और परिवहन लागत में वृद्धि के कारण चावल की कीमत पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक हुई है।

संगठन ने कहा कि ईंधन और मुख्य खाद्य सामग्री की चल रही उच्च कीमतों के कारण 2022 और 2023 के बाकी हिस्सों के लिए म्यांमार की खाद्य सुरक्षा में गिरावट आयी है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 October 2022, 16:39