खोज

सम्राट चार्ल्स तृतीय यूनाइटेड किंगडम के नए संप्रभु और रानी कमील्ला सम्राट चार्ल्स तृतीय यूनाइटेड किंगडम के नए संप्रभु और रानी कमील्ला 

सम्राट चार्ल्स तृतीय ने अपने शासनकाल के लिए ख्रीस्तीय विश्वास के महत्व की पुष्टि की

सम्राट चार्ल्स तृतीय यूनाइटेड किंगडम के नए संप्रभु के रूप में पहला संदेश दिया और अपनी "गहरी जड़ें" ख्रीस्तीय विश्वास और मूल्यों को कर्तव्य की भावना, परंपराओं और स्वतंत्रता के सम्मान के साथ जोड़ा। इस बीच, ग्रेट ब्रिटेन महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है जो 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में सम्पन्न होगा। आज नव संप्रभु की घोषणा की जाएगी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ब्रिटेन, शुक्रवार 9 सितम्बर 2022 (वाटिकन न्यूज) : आज, चार्ल्स तृतीय को विभिन्न रचनाओं के एक निकाय, सिंहासन के उत्तराधिकार परिषद द्वारा इंग्लैंड का सम्राट घोषित किया गया। इसमें महामहिम की निजी परिषद के अधिकारी, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री, न्यायधीश और चर्च ऑफ इंग्लैंड के नेता शामिल थे। हालांकि, पारंपरिक राज्याभिषेक समारोह के लिए कुछ महीने और इंतजार करना होगा।

गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद, यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल राज्यों के नए सम्राट ने टेलीविजन में अपना पहला संदेश दिया। सम्राट चार्ल्स तृतीय ने अपनी माँ, दिवंगत रानी के समर्पण और सेवा की प्रशंसा की और "आजीवन सेवा" के अपने वादे को नवीनीकृत किया।

उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ ने "परंपरा के स्थायी प्रेम के साथ-साथ निडरता से प्रगति के आलिंगन" की गवाही दी, जिसके लिए उन्हें इतने सारे लोगों का "स्नेह, प्रशंसा और सम्मान" मिला।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके सेवा जीवन का सम्मान करता हूँ। मुझे पता है कि उनकी मृत्यु आप में से कई लोगों के लिए बहुत दुख लाती है और मैं आप सभी के साथ उस नुकसान की भावना को साझा करता हूँ।

ख्रीस्तीय मूल्य

सम्राट चार्ल्स ने अपनी दिवंगत मां द्वारा सन्निहित मूल्यों और विश्वास को जारी रखने के अपने इरादे को भी स्वीकार किया, जिन्होंने 70 वर्षों तक शासन किया।

जैसा कि संप्रभु का इंग्लैंड की कलीसिया के साथ विशेष संबंध और जिम्मेदारी है, किंग चार्ल्स ने कहा, "हमारे ख्रीस्तीय मूल्य हैं और यह स्थिर रहना चाहिए। कलीसिया के प्रति राजशाही की भूमिका और कर्तव्य भी बने रहते हैं। कलीसिया में मेरा बहुत गहरा विश्वास है।”

73 वर्षीय पांच बच्चों के दादा ने कहा कि उनका ख्रीस्तीय विश्वास यूनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए उनकी सेवा को प्रेरित करेगा। "ख्रीस्तीय विश्वास और मूल्यों का अपने जीवन में अभ्यास करते हुए मेरी परवरिश की गई है, जिससे कि मैं दूसरों के प्रति कर्तव्य की भावना और हमारे अद्वितीय इतिहास एवं हमारी संसदीय सरकार की प्रणाली की अनमोल परंपराओं, स्वतंत्रता और जिम्मेदारियों का सम्मान कर सकूँ।"

दुख में सांत्वना

जैसा कि राष्ट्र दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के लिए शोक की अवधि में प्रवेश करता है, सम्राट चार्ल्स ने उन लोगों को सांत्वना दी जो उनके लिए शोक मनाते हैं।

उन्होंने कहा, "एक हफ्ते से भी कम समय में हम एक राष्ट्र के रूप में, एक राष्ट्रमंडल और वास्तव में एक वैश्विक समुदाय के रूप में अपनी प्यारी मां को अंतिम बिदाई देने के लिए एक साथ आएंगे। आइए, हमारे दुख में उनकी मधुर स्मृति के प्रकाश में शक्ति प्राप्त करें।"

19 सितंबर को अंतिम संस्कार

लंदन के लोगों ने बकिंघम पैलेस के सामने महारानी के सम्मान में फूलों के गुलदस्ते रखना जारी रखा हैं। सम्राट चार्ल्स तृतीय  कल बकिंघम पैलेस के सामने लोगों से मिलने के लिए आये। जहाँ राष्ट्रगान के नए संस्करण "गॉड सेव द किंग" को गाकर उनका अभिवादन किया। देश में भावना अभी भी मजबूत है, स्कॉटलैंड से, जहां महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु हुई, का ताबूत लंदन लाया जाएगा । दुनिया के सभी महान लोगों की भागीदारी के साथ वेस्टमिंस्टर में अगले 19 सितंबर को अंतिम संस्कार निर्धारित है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 September 2022, 16:47