खोज

यूक्रेन में  पोरिज़्झिया  का परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेन में पोरिज़्झिया का परमाणु ऊर्जा संयंत्र 

यूक्रेन: परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर तनाव बढ़ने से लाखों पलायन

रुस और यूक्रेन एक दूसरे पर यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद यूक्रेन की सरकार ने फ्रंटलाइन पर तीव्र रूसी गोलाबारी की रिपोर्ट दी। इस बीच, मास्को ने अमेरिकी और रूसी निरीक्षकों को एक-दूसरे के परमाणु हथियार स्थलों का दौरा करने की अनुमति देने वाले एक सौदे को निलंबित कर दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

डोनेस्क, बुधवार 10 अगस्त 2022 (वाटिकन न्यूज) : दुनिया को गत मंगलवार को अधिक परमाणु असुरक्षा का सामना करना पड़ा, रूस ने 2010 की न्यू स्टार्ट संधि को प्रभावी ढंग से निलंबित कर दिया। एक दशक पहले हुए समझौते के तहत, रूसी और अमेरिकी निरीक्षक एक-दूसरे के परमाणु हथियार स्थलों का दौरा कर सकते थे।

कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से स्वास्थ्य एहतियात के तौर पर आपसी निरीक्षण को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन मॉस्को अब कहता है कि वह पश्चिमी प्रतिबंधों का हवाला देते हुए उन्हें फिर से शुरू करने के लिए तैयार नहीं है, जिसे आलोचक हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक नया झटका मानते हैं।

रूस ने ईरान के लिए एक उपग्रह लॉन्च करने में भी मदद की, जिस पर कई देशों द्वारा परमाणु हथियार कार्यक्रम विकसित करने का आरोप लगाया जा रहा है। यूक्रेन और रूस द्वारा एक दूसरे पर यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर ज़ापोरिज़्झिया में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलाबारी और नुकसान का आरोप लगाने के बाद तनाव बढ़ गया है।

इन हमलों ने संभावित परमाणु आपदा की अंतरराष्ट्रीय चेतावनियां शुरू कर दी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने वकालत करने वाले समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल पर निशाना साधा, जिसने यूक्रेनी बलों पर अस्पतालों और स्कूलों सहित नागरिकों के बीच ठिकाने स्थापित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "भले ही परमाणु ऊर्जा संयंत्र की रूसी गोलाबारी यूक्रेनियन और सभी यूरोपीय लोगों के खिलाफ सबसे खतरनाक अपराधों में से एक है, हर इंसान के जीवन के अधिकार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एमनेस्टी की ओर से अभी भी कोई रिपोर्ट या एक साधारण संदेश भी नहीं आया है।"

तनाव जारी

मंगलवार को पूर्वी शहर डोनेस्क के पास सीमावर्ती कस्बों में भारी लड़ाई की सूचना मिली थी। कीव ने कहा कि रूसी सैनिक हमले शुरू कर दिया है।

रूस समर्थित स्व-स्थापित डोनेस्क पीपुल्स रिपब्लिक के स्व-घोषित नेता, डेनिस पुशिलिन ने बखमुट और सोलेदार के बाहरी इलाके में लड़ाई की पुष्टि की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके गणराज्य ने कब्जे वाले क्षेत्र के पुनर्निर्माण में मदद के लिए उत्तर कोरिया के साथ बातचीत की है।

पुशिलिन ने कथित यूक्रेनी युद्ध अपराधियों पर मुकदमा चलाने की कोशिश में एक ट्रिब्यूनल की स्थापना की भी घोषणा की। हालांकि रूस ने जमीन हासिल की, यू.एस. का दावा है कि इस आक्रामकता में उसे भारी कीमत चुकाना पड़ा है, जिसमें 70,000 से 80,000 मृत या घायल रूसी सैनिक हैं।

झड़पों के बावजूद, दो अन्य अनाज ले जाने वाले जहाज यूक्रेन के चोरनोमोर्स्क बंदरगाह से मंगलवार को रवाना हुए। जबकि इससे भूखे लोगों के लिए उम्मीद जगी, लाखों लोग यूक्रेन से पलायन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी ने कहा कि 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से 10.5 मिलियन से अधिक लोगों ने यूक्रेन से सीमा पार की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 August 2022, 15:53