खोज

तिरंगा झंडा लिये हुए भारतीय तिरंगा झंडा लिये हुए भारतीय 

आजादी का अमृत महोत्सव झारखंड के रांची महाधर्मप्रांत में

15 अगस्त के दिन रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष और सहायक धर्माध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर देशवासियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव मनाया।

माग्रेट सुनीता मिज-वाटिकन सटी

रांची, सोमवार 15 अगस्त 2022 (वीआर हिन्दी) : कई देशों में राष्ट्रीय त्योहारों में, स्वतंत्रता दिवस आमतौर पर पहले स्थान पर होता है। यह वह दिन है जब एक राष्ट्र अपने जन्म का जश्न मनाता है। हमारे देश भारत आज आजादी की 75वीं सालगिरह पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

रांची महाधर्मप्रांत के सचिव फादर सुशील टोप्पो ने बताया कि आज के दिन रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने संत मरिया महागिरजा प्रांगण में और बिशप हाउस में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीँ दूसरी ओर सहायक धर्माध्यक्ष थिओडोर मसकरेनहस ने बन्होरा पल्ली और लीवन्स स्कूल ऑफ़ एक्सलेंस, सिमिलिया में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया और लोगो को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें दी!

दोनों धर्मगुरुओं ने देशवासियों के साथ तमाम वीर सपूतों, क्रांतिकारियों और नेताओं को याद किया और श्रधांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अपने सन्देश में लोगो को स्वतंत्र भारत और इसके संविधान की रक्षा करने के लिए तत्पर रहने की बात कही, तथा देश की प्रगति के लिए एक साथ मिल कर काम करने का आह्वान किया। 

15 अगस्त को ख्रीस्तीय समुदाय ईश्वर की माता मरिया के स्वर्ग उद्ग्रहण का भी महोत्सव मानती है इसलिए सुबह गिरजाघरों में मिस्सा बलिदान का भी आयोजन किया गया था। अतः धर्माध्यक्षों ने देशवासियों के साथ पवित्र मिस्सा बलिदान के दौरान देश की उन्नति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थनाएँ चढाई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 August 2022, 09:16