खोज

फ्रांस यूनेस्को 75 वर्षगांठ फ्रांस यूनेस्को 75 वर्षगांठ 

2024 के लिए स्ट्रासबर्ग विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में नामित

यूनेस्को और विश्व पुस्तक राजधानी सलाहकार समिति ने 'रीडिंग फॉर द प्लैनेट' जैसे कार्यक्रमों का मूल्यांकन करते हुए स्ट्रासबर्ग (फ्रांस) को 2024 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में नामित किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

न्यूयार्क, बुधवार 20 जुलाई 2022 (रेई) : विश्व पुस्तक राजधानी सलाहकार समिति के मूल्यांकन के बाद, यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने स्ट्रासबर्ग (फ्रांस) को 2024 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में नामित किया है।

यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने कहा, “अनिश्चित समय में, कई लोग सपनों के स्रोत और शरण के रूप किताबों की ओर लौट रहे हैं। दरअसल, किताबों में मनोरंजन और सिखाने की अनोखी क्षमता होती है। इसी वजह से हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर कोई पुस्तकों और पठन के माध्यम से अपने ज्ञान को विकसित कर सके। इसीलिए, हर साल यूनेस्को एक विश्व पुस्तक राजधानी नामित करता है। 2022 में ग्वाडलजारा (मेक्सिको) और 2023 में अकरा (घाना) के बाद, मुझे 2024 के लिए स्ट्रासबर्ग को विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में नामित करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।"

यूनेस्को और विश्व पुस्तक राजधानी सलाहकार समिति 'रीडिंग फॉर द प्लैनेट' जैसे कार्यक्रमों के साथ सामाजिक तनाव और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए किताबों पर स्ट्रासबर्ग के मजबूत फोकस से प्रभावित थे। शहर पर्यावरण संबंधी चिंताओं और वैज्ञानिक ज्ञान की बहस और चर्चा को प्रोत्साहित करने के लिए किताबों की क्षमता पर जोर देता है, युवा लोगों को परिवर्तन के एजेंट के रूप में केंद्रित करता है।

स्ट्रासबर्ग को इसकी साहित्यिक विरासत और संगीत से लेकर थिएटर और चित्रण तक कई कलात्मक विषयों पर प्रकाश डालने वाली गतिविधियों के लिए भी सराहा गया। शहर को बड़े पैमाने पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का महत्वपूर्ण अनुभव है।

समारोह का वर्ष 23 अप्रैल 2024 को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस पर शुरू होगा।

विश्व पुस्तक राजधानियां

यूनेस्को की विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में नामित शहर राष्ट्रीय सीमाओं के भीतर और उसके बाहर सभी उम्र और समूहों के लिए पुस्तकों और पठन को बढ़ावा देने और वर्ष के लिए गतिविधियों का एक कार्यक्रम आयोजित करने का कार्य करते हैं।

2001 के बाद से विश्व पुस्तक राजधानी का चौबीसवां शहर, स्ट्रासबर्ग है। विश्व पुस्तक राजधानियां निम्नलिखित हैः मैड्रिड (2001), अलेक्जांड्रिया (2002), नई दिल्ली (2003), एनवर्स (2004), मॉन्ट्रियल (2005), टूरिन (2006), बोगोटा (2007), एम्स्टर्डम (2008), बेरूत (2009), ज़ुब्लज़ाना (2010), ब्यूनस आयर्स (2011), एरेवन (2012), बैंकॉक (2013), पोर्ट हार्कोर्ट (2014), इंचियोन (2015), व्रोकला (2016), कोनाक्री ( 2017), एथेंस (2018), शारजाह, (2019), कुआलालंपुर (2020), त्बिलिसी (2021), ग्वाडलजारा (2022) और अकरा (2023)।

यूनेस्को की विश्व पुस्तक राजधानी सलाहकार समिति में यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक विक्रेता संघ (ईआईबीएफ), अंतर्राष्ट्रीय लेखक फोरम (आईएएफ), एलब्रेरी संघों के अंतर्राष्ट्रीय संघ (आईएफएलए), अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक संघ (आईपीए), और यूनेस्को के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 July 2022, 15:30