खोज

ट्यूनिसिया के एल -कटेफ बंदरगाह में भूमध्यसागर से यूरोप आने के लिए प्रवासी ट्यूनिसिया के एल -कटेफ बंदरगाह में भूमध्यसागर से यूरोप आने के लिए प्रवासी  

ट्यूनीशियाई तट से सैकड़ों प्रवासियों को बचाया गया

ट्यूनीशियाई तट रक्षकों द्वारा देश के तटों से कई अभियानों में 450 से अधिक लोगों को बचाया गया था, क्योंकि प्रवासी यूरोपीय तटों तक पहुंचने के लिए भूमध्यसागर में यात्रा करना जारी रखा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ट्यूनीशिया, बुधवार 20 जुलाई 2022 (वाटिकन न्यूज) : ट्यूनीशियाई तट रक्षक ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अपनी समुद्री सीमाओं से अनियमित प्रवास को रोकने के अपने प्रयासों के तहत 455 प्रवासियों को बचाया था। गार्ड ने कहा कि कई अभियानों में, तट रक्षकों ने देश के उत्तर, पूर्व और दक्षिण तटों से समुद्र पार करने के 37 प्रयासों को विफल कर दिया।

इन अभियानों में बचाए गए 455 लोगों में से 289 विभिन्न उप-सहारा अफ्रीकी देशों के हैं, जबकि बाकी ट्यूनीशियाई नागरिक हैं।

उत्तरी अफ्रीका से प्रवास

हजारों प्रवासी हर साल भूमध्य सागर को पार करने का प्रयास करते हैं, मुख्य रूप से लोग ट्यूनीशिया और लीबिया से यूरोप जाने के लिए प्रस्थान करते हैं। देश के मध्य-पूर्व में स्फाक्स क्षेत्र कई ट्यूनीशियाई और विदेशी प्रवासियों के लिए प्रस्थान का एक लोकप्रिय बिंदु है, जो आमतौर पर इटली के तटों के लिए प्रस्थान करते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि वसंत और गर्मी के मौसम में अवैध प्रवास के प्रयासों की संख्या बढ़ जाती है।

समुद्र में खतरा

भूमध्यसागरीय जल को पार करने के कई खतरनाक प्रयासों के परिणामस्वरूप कुछ प्रवासियों की मृत्यु हो जाती है। मई के अंत में, लीबिया के ज़ौरा से 70 से अधिक प्रवासी ट्यूनीशियाई तट से गायब हो गए। 100 लोगों को ले जा रही नाव स्फाक्स के तट पर पलट गई थी। नेशनल गार्डों ने उनमें से करीब दो दर्जन को बचा लिया लेकिन बाकी नहीं मिले।

ट्यूनीशियाई आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के फोरम (एफटीडीइएस) के अनुसार, लगभग 15,671 प्रवासियों ने 2021 में इतालवी धरती पर पहुंचने में सफल हुए, जो 2020 में 12,883 की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है। प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन के अनुसार 2020 में 1,401 की तुलना में 2021 में लगभग 2,000 प्रवासी गायब हो गए या भूमध्य सागर में डूब गए।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 July 2022, 15:45