खोज

लीबिया संघर्ष लीबिया संघर्ष 

लीबिया की राजधानी में सशस्त्र समूहों के बीच लड़ाई जारी

लीबिया की राजधानी में सशस्त्र समूहों के बीच लड़ाई तेज हो गई है, क्योंकि देश एक असफल तख्तापलट के प्रयास से जूझ रहा है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

त्रिपोली, सोमवार 13 जून 2022 (वाटिकन न्यूज) : लीबिया एक असफल तख्तापलट के प्रयास से जूझ रहा है और राजधानी त्रिपोली में सशस्त्र समूहों के बीच लड़ाई तेज हो गई है।

पश्चिमी लीबिया के दो शक्तिशाली लड़ाकों ने शुक्रवार को राजधानी त्रिपोली के कई जिलों में गोलीबारी की। लड़ाई का कोई कारण प्रत्यक्ष रूप से स्पष्ट नहीं था, लेकिन दो प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्रियों के सत्ता के लिए संघर्ष के रूप में राष्ट्र को कलंकित करने के लिए यह नवीनतम हिंसा है।

मई के दौरान, फथी बस-हाघा ने अंतरिम प्रधान मंत्री अब्दुल-हामिद डी बी-बाह को बल पूर्वक सत्ता से हटाने और सत्ता पर कब्जा करने के लिए संघर्ष किया, जिन्हें 2021 में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया के तहत अंतरिम प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया था।

मुअम्मार गद्दाफी के 2011 के विद्रोह के बाद सत्ता के रिक्त स्थान को भरने के लिए दलों के बीच राजनीतिक तकरार ने देश को त्रस्त कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लीबिया में मानवाधिकार की स्थिति बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है, जैसा कि महिला अधिकार समूहों सहित नागरिक समाज संगठनों के कामों पर प्रतिबंध  लगाये गये हैं।

पश्चिमी क्षेत्र में अनिर्दिष्ट विदेशी नागरिकों और प्रवासियों की भयावह परिस्थितियों में - सामूहिक गिरफ्तारी और हिरासत के निरंतर अभियान समान रूप से परेशान करने वाले हैं।

अलग से, लीबिया पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष सलाहकार स्टेफ़नी विलियम्स, कथित तौर पर इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ रही हैं और उनका स्थान जर्मन के राजनयिक ख्रीस्टीन बक लेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 June 2022, 16:20