खोज

यूक्रेन में रूसी हमले के कारण ध्वस्त घर यूक्रेन में रूसी हमले के कारण ध्वस्त घर 

पूर्वी यूक्रेन में लड़ाई तेज हुई जब अमेरिका ने रॉकेट का संकल्प लिया

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाईडन ने यूक्रेन को अधिक उन्नत रॉकेट तोपखाना सिस्टम, भेजने का संकल्प लिया है, जब यूक्रेन अपने क्षेत्र में रूसी हमलावरों से अपनी रक्षा करने में असमर्थ है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

यूक्रेन, बृहस्पतिवार, 2 जून 2022 (रेई) ˸ घोर विरोध के बावजूद, रूसी सैनिक यूक्रेन के पूर्वी इलाके डोनबास पर अपना कब्जा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्वी शहर सेवेरोडोनेट्सकी में एक रासायनिक संयंत्र पर मोस्को द्वारा हमले की निंदा की है। शहर के लोगों को हदायत दी गई है कि वे बम-बचाव-घरों से बाहर न निकलें तथा जहरीले धुएं से बचने के लिए मास्क तैयार रखें।

डोनबास क्षेत्र में कहीं भी मानवीय पीड़ा जारी है। इस पूर्वी शहर में रूसी मिसाइल हमले में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने और छह के घायल होने के बाद स्लोवायांस्क के निवासी निराश हैं। एक महिला ने अपने ध्वस्त मकान में रोते हुए कहा, "मैं तबाही महसूस कर रही हूँ। ये सब कहाँ से आ रहा है और ये कब तक चलता रहेगा। हम बहुत अच्छी तरह, शांतिपूर्वक जी रहे थे। और अब ये सब क्या है।" हैरानी व्यक्त करते हुए उसने कहा, "इन सारी चीजों के साथ में कहाँ हूँ?"  

दूसरी महिला ने भी रोते हुए कहा, "हम इन विनाशों को सहन कर सकते हैं लेकिन जीवन, मानव जीवन, मानव जीवन का कैसे?"

किन्तु मरनेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है जब रूसी सैनिक यूक्रेन में शुरुआती हार का सामना करने के बाद देश के औद्योगिक गढ़ की ओर बढ़ रहे हैं।

इसके जवाब में अमरीका यूक्रेन के लिए उन्नत रॉकेट तोपखाना सिस्टम भेज रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाईडन ने कहा कि उनका उद्देश्य है यूक्रेन की आत्मरक्षा में मदद करना।  

समझौता, रूसी क्षेत्र को निशाना नहीं बनाया जाना

हालांकि, राष्ट्रपति बाईडन ने पहले कहा है कि वॉशिंगटन यूक्रेन को सीमा से परे हमला करने का प्रोत्साहन नहीं देता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हम यूक्रेन के लिए ऐसे रॉकेट सिस्टम नहीं भेजेंगे जो रूस पर हमला करेगा।"

लेकिन रूस इसपर यकीन नहीं करता। बढ़ते पूर्व-पश्चिम तनाव के एक और संकेत में, रूस के परमाणु बलों ने मॉस्को के उत्तर-पूर्व में इवानोवो प्रांत में अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने बुधवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि करीब 1,000 सैनिक गहन युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि वे यार्स इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लांचर सहित करीब 100 वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं।

अभ्यास तभी से शुरू हुआ है जब नाटो स्वीडन और फिनलैंड के पश्चिमी सैन्य गठबंधन में शामिल होने पर विचार कर रहा है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 June 2022, 16:13