खोज

निकारागुआ के माटागाल्पा के धर्माध्यक्ष रोलांडो जोस अल्वारेज़ लागोस निकारागुआ के माटागाल्पा के धर्माध्यक्ष रोलांडो जोस अल्वारेज़ लागोस  

निकारागुआ के धर्माध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

निकारागुआ के माटागाल्पा के धर्माध्यक्ष रोलांडो जोस अल्वारेज़ लागोस पुलिस के हर कदम के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

निकारगुआ, सोमवार 23 मई 2022 (वाटिकन न्यूज) माटागल्पा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष रोलांडो अल्वारेज़ हैं और यह देश के केंद्र में स्थित निकारागुआ का सातवां सबसे बड़ा शहर है। जिसकी आबादी 109,000 है।

उनका कहना है कि निकारागुआ की पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही है। यह तब भी जारी रहा जब वह अपनी भतीजी से मिलने गया था।

धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सैंडनिस्ता सरकार के कड़े आलोचक हैं, जिन्होंने दर्जनों विपक्षी राजनेताओं को गिरफ्तार किया है। धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि वे केवल आदेशों का पालन कर रहे हैं। धर्माध्यक्ष अल्वारेज़ ने इसके विरोध में अपनी भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे जब तक कि पुलिस उसके परिवार की निजता का सम्मान करने और पीछे हटने का वादा नहीं करती।

अन्य पुरोहित इसी तरह के उत्पीड़न का रिपोर्ट कर रहे हैं।

निकारागुआ की सैंडनिस्टा सरकार, ने पहले ही काथलिक पुरोहितों को कैद करने की धमकी दी है जो उनके अधिकार पर सवाल उठाते हैं या उनका विरोध करते हैं।

राजधानी मानागुआ के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल लियोपोल्डो ब्रेन्स ने जोर देकर कहा कि कलीसिया सरकार की दुश्मन नहीं है और उनके लिए प्रार्थना करेगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 May 2022, 17:26